राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए ली शपथ
-लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का किया भावपूर्ण स्मरण - छात्र-छात्राओं के बीच कराई गईं विभिन्न प्रतियोगिताएं - एसएसबी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जयंती फोटो-31पीआइएलपी-3 4 व 5
जागरण संवाददाता, पीलीभीत : भारत रत्न, लौह पुरुष सरकार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण करके सभी को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता कायम रखने की शपथ दिलाई गई। गोष्ठियों में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के बाद तमाम रियासतों को भारत संघ में विलय कराने का श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। उनके अदम्य साहस, ²ढ़ इच्छाशक्ति एवं राजनीतिक कौशल के साथ ही राष्ट्र और समाज के प्रति उनके कार्यों को याद किया गया।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। इसके बाद डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक दीक्षित ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण करके पुलिस स्टाफ को एकता, अखंडता की शपथ ग्रहण कराई। विकास भवन में सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष विमला जायसवाल ने पूरे स्टाफ को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। सनातन धर्म बांकेबिहारी राम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा ने शपथ ग्रहण कराई। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की विचार गोष्ठी प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा इलमा को प्रथम स्थान मिला। चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अभय पांडेय दूसरे स्थान पर रहे। राम इंटर कॉलेज के छात्र निखिल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा इंशा को पहला स्थान मिला। इसी कॉलेज की विभा दूसरे स्थान पर रहीं तथा राम इंटर कॉलेज के छात्र धीरज भटनागर को तीसरा स्थान मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मेघना को पहला स्थान मिला जबकि इसी कालेज की छात्रा विभा दूसरे व राम इंटर कॉलेज के आकाश वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। राजाबाग में पूर्व स्व. बाबू तेजबहादुर गंगवार के पौत्र सौरभ गंगवार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र गंगवार, बैंक के डायरेक्टर गोविद पाल सिंह, उमेश गंगवार, प्रेमपाल सिंह गंगवार, डॉ. सतीश गंगवार, सुमित गंगवार, सुरेश चंद्र गंगवार, राकेश पटेल, अमित गंगवार, अतुल गंगवार, सभासद अवतार सिंह मोनू, रूपेश मिश्रा आदि ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करके राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं का स्मरण किया। एसएसबी मुख्यालय पर पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ ली। कम्पोजिट विद्यालय नखासा में बच्चों की निबंध प्रतियोगिता कराई गई। मोनिका को प्रथम पुरस्कार मिला। शिखा दूसरे और पायल तीसरे स्थान पर रहीं। सपा कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आजादी के समय भारत 565 देशी रियासतों में बंटा हुआ था। इन सभी रियासतों को भारत संघ में शामिल करने में सरदार पटेल की मुख्य भूमिका रही। डिवाइन कॉलेज में निदेशिका चारू धवन व चेयरमैन आरके धवन ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में सभी छात्राओं, प्राध्यापकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर हुई भाषण प्रतियोगिता में कुसुम जोशी प्रथम, शिवानी गंगवार द्वितीय व प्रतिभा ढाली तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. नरेंद्र कुमार बतरा, डॉ. कामरान आलम खान आदि का सहयोग रहा। केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य एमजेड निगार ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। दीपक सिंह ने लौह पुरुष के जीवन पर प्रकाश डाला। सूर्य प्रकाश सिंह ने सभी को शपथ दिलाई। चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसोदिया ने चित्र पर माल्यार्पण कर छात्रों को एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज में रन फार यूनिटी व मानव श्रंखला का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष चौधरी जगवीर सिंह समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा। चौधरी निहाल सिंह महाविद्यालय में भी इसी तरह का कार्यक्रम किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में सरदार पटेल की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चव्वा, शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। जिला महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया ने स्टाफ को एकता, अखंडता की शपथ दिलाई। लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया। मॉडल स्कूल टाह पौटा में भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।