पर्यटकों को लुभा रहा सप्त सरोवर
पीलीभीतजेएनएन टाइगर रिजर्व के बराही रेंज के पर्यटक स्थल सप्त सरोवर को जाने वाला मार्ग एक सप्ताह पूर्व खोल दिया गया। इस रूट पर बाघिन पांच शावकों के साथ देखी जा रही थी। सुरक्षा की ²ष्टि से पीटीआर प्रशासन की ओर से रूट बंद कर दिया गया था। पुन सप्त सरोवर को जाने वाला मार्ग खुलने से पर्यटक लगातार सप्त सरोवर की सैर करने के लिए पहुंच रहे हैं।

पीलीभीत,जेएनएन : टाइगर रिजर्व के बराही रेंज के पर्यटक स्थल सप्त सरोवर को जाने वाला मार्ग एक सप्ताह पूर्व खोल दिया गया। इस रूट पर बाघिन पांच शावकों के साथ देखी जा रही थी। सुरक्षा की ²ष्टि से पीटीआर प्रशासन की ओर से रूट बंद कर दिया गया था। पुन: सप्त सरोवर को जाने वाला मार्ग खुलने से पर्यटक लगातार सप्त सरोवर की सैर करने के लिए पहुंच रहे हैं।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बाइफरकेशन से होकर एक मार्ग सप्त सरोवर और साइफन की ओर जाता है। सप्ताह भर पूर्व मार्ग खुलने के बाद अब लगातार पर्यटक सप्त सरोवर और साइफन का नजारा देखने के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ माह के इंतजार के बाद अब पर्यटकों को फिर से ब्रिटिश काल की यह धरोहर के दीदार हो रहे हैं। इसी मार्ग पर पांच शावकों के साथ बाघिन देखने पर पीटीआर प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह मार्ग बंद कर दिया था। फिर यह मार्ग खुल जाने से पर्यटक काफी खुश हैं। बराही रेंज के अंतर्गत सप्त सरोवर और साइफन काफी खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में जाने जाते हैं। जंगल के भीतर से होकर जाने वाले मार्ग पर वन्यजीवों के भी दीदार खूब आसानी से पर्यटकों को होते हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सैर करने के लिए पर्यटकों का लगातार आना जाना लगा हुआ है। वन्यजीवों के भी दीदार पर्यटकों को खूब आसानी से हो रहे हैं। पर्यटक यहां की सुंदरता और प्राकृतिक संसाधनों को देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सप्त सरोवर और साइफन को जाने वाला मार्ग प्रशासन के आदेश पर पुन: खोल दिया गया है। अब पर्यटक भी काफी संख्या में जंगल की सैर करने के लिए यहां पर पहुंच रहे हैं।
- अरुण मोहन श्रीवास्तव, रेंजर बराही। पीटीआर का नजारा काफी अद्भुत है। यहां पर प्राकृतिक संसाधन काफी सुंदर नजर आते हैं। वन्यजीवों के दीदार भी खूब आसानी से हो जाते हैं, यहां काफी अच्छा लगता है।
- मोमिना।
फोटो 1पीआइएलपी 15
यहां के जंगल काफी सुंदर है। शांत वातावरण शारदा सागर डैम और नहरों का नजारा काफी प्रभावित करता है। यहां पर आने को बार-बार मन करता है।
-तबस्सुम ़खान।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।