हिंदू युवती से दुष्कर्म: चार साल तक किया शोषण, तीन बार जबरन गर्भपात कराया; पीलीभीत की लड़की की खौफनाक कहानी
पीलीभीत में एक हिंदू युवती ने राजा मिर्जा पर दोस्ती के बहाने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और तीन बार जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। आरोपी और उसके छह स्वजनों पर मतांतरण का दबाव बनाने तथा धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
राजा मिर्जा ने दोस्ती के बहाने युवती से दुष्कर्म किया
आरोपी ने ब्लैकमेल कर तीन बार जबरन गर्भपात कराया
युवती पर मतांतरण का दबाव बनाने पर FIR दर्ज
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। हिंदू युवती जिसे दोस्ती समझ रही थी वह षड्यंत्र था। चार वर्ष पहले इंटरनेट मीडिया के जरिये उसका परिचय राजा मिर्जा से हुआ। उसने बहाने से बुलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बना ली, इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। बदनामी के डर से युवती शिकायत नहीं कर सकी तो आरोपित का दुस्साहस बढ़ता गया। उसने तीन बार युवती का जबरन गर्भपात कराया।
मतांतरण का प्रयास करने लगा, जिसमें उसके स्वजन भी साथ दे रहे थे। शनिवार को युवती ने राजा मिर्जा व उसके छह स्वजन पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
चार वर्ष तक किया शोषण
अमरिया क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि चार वर्ष पहले इंटरनेट मीडिया पर परिचय होने के दौरान बीसलपुर निवासी राजा मिर्जा ने अपना नाम शैलम बताया था। उससे फोन पर बात होने लगी। दो अप्रैल 2022 को उसने मिलने बुलाया, तब चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेसुध कर दिया, दुष्कर्म किया। इसके बाद वह वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। बाद में कहा कि शादी करेगा।
तीन बार जबरन गर्भपात करा चुका था आरोपित
युवती ने बताया कि जून 2023 में तीन माह की गर्भवती होने पर बीसलपुर में गर्भपात कराया। दिसंबर 2024 और मई 2025 में भी जबरन गर्भपात कराया। इस बीच उसकी हकीकत पता चल चुकी थी।
राजा मिर्जा समेत सात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत
इसकी शिकायत करने उसके घर पहुंची। वहां उसके पिता रिसासत बेग, माता निशात बेगम, चाची मुन्नी, बहन सना मिर्जा, सफा और बुशरा ने धमकाया। कहा कि निकाह करा दिया जाएगा, मगर इसके लिए मतांतरण करना होगा। उन सभी ने जबरन इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। तीन दिन पहले भी सभी आरोपितों ने मतांतरण नहीं करने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें- बरात में घोड़ी से गिराकर दूल्हा और बराती पीटे, आगरा पुलिस ने तीन आरोपित किए गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- क्रिकेट में करियर बनाने का मौका: UPCA क्रिकेट ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आगरा के खिलाड़ियों को मौका
अमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दुष्कर्म, गर्भपात, षड्यंत्र रचने, धमकाने, उप्र विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन संप्रेषण अधिनियम के अंतर्गत सात आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।