विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिकेट में करियर बनाने का मौका: UPCA क्रिकेट ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आगरा के खिलाड़ियों को मौका

Published: Sat, 28 Nov 2026 02:16 PM (IST)

इच्छुक खिलाड़ी 30 नवंबर तक 400 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए आधार कार्ड और डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. यूपीसीए ने क्रिकेट ट्रायल के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की।

  2. बालक-बालिका खिलाड़ी 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें।

  3. पंजीकरण शुल्क 400 रुपये, आधार कार्ड और फोटो अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, आगरा। क्रिकेट में करियर बनाने की तैयारी कर बालक और बालिका खिलाड़ियों के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्ष 2027-28 के लिए होने वाले सभी ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी 30 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद यूपीसीए की रजिस्ट्रेशन वेबसाइट बंद हो जाएगी।

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी स्वयं https://registration.upca.tv/ लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण पूरा होने पर पोर्टल से ही खिलाड़ी की रजिस्ट्रेशन आईडी बन जाएगी।

सुनील जोशन ने बताया कि पंजीकरण के दौरान खिलाड़ियों को अपना नाम, पता, पिता का नाम, आयु, जनपद और आयु वर्ग संबंधी जानकारी ऑनलाइन भरनी होगी। इसके लिए निर्धारित शुल्क 400 रुपये है। खिलाड़ी को अपने मोबाइल नंबर से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। आवेदन के साथ वर्तमान फोटो, आधार कार्ड और डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। खिलाड़ी निर्धारित नियमों के अनुसार एक से अधिक आयु वर्ग में भी पंजीकरण करा सकते हैं, जबकि एक मोबाइल नंबर से केवल एक खिलाड़ी का पंजीकरण होगा।

बालक-बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

एसोसिएशन का कहना है कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और ऑफलाइन आवेदन नहीं स्वीकार किए जाएंगे। पंजीकरण के बाद चालान की प्रति लेकर खिलाड़ी फुट ऑन शूज बिल्डिंग, सिकंदरा, केके नगर पेट्रोल पंप के सामने स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सुबह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक समय निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग टीम के वाहन को लोडर ने मारी टक्कर, पांच घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।