विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग टीम के वाहन को लोडर ने मारी टक्कर, पांच घायल

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:51 PM (IST)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर के पास यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम के वाहन को एक तेज रफ्तार लोडर ने पीछे से टक्कर मार दी।

आगरा-एक्सप्रेसवे पर लोडर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ यूपीडा का पेट्रोलिंग वाहन। फोटो जागरण

आगरा-एक्सप्रेसवे पर लोडर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ यूपीडा का पेट्रोलिंग वाहन। फोटो जागरण

HighLights

  1. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा पेट्रोलिंग वाहन को लोडर ने टक्कर मारी।

  2. हादसे में पेट्रोलिंग टीम के चार सदस्य और लोडर चालक घायल हुए।

  3. सभी घायलों को औरास सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

संवाद सूत्र, गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र में इंटरचेंज के पास शुक्रवार तड़के खड़े वाहनों को हटवा रही यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम के वाहन में 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आ रहे लोडर ने पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि पार्किंग लेन में चल रहा वाहन दो लेन पार करते हुए ओवरटेकिंग लेन में पहुंच गया। हादसे में पेट्रोलिंग टीम के चार सदस्य और लोडर चालक घायल हो गए। सभी को औरास सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम में बेहटा मुजावर के कन्हई खेड़ा निवासी चालक धनपाल, हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के बिरैचामऊ निवासी हेमनाथ, मल्लावां क्षेत्र के मढ़ीया निवासी महेश और औरास के दिपवल निवासी सज्जाद शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के पास खड़े वाहनों को हटवाकर आगे बढ़ रही थी।

इसी दौरान आगरा की ओर से टमाटर लादकर लखनऊ जा रहे दुबग्गा निवासी लोडर चालक राकेश ने तेज रफ्तार में वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पार्किंग लेन से दो लेन पार कर ओवरटेकिंग लेन में जा पहुंचा।

हादसे में पेट्रोलिंग टीम के चार सदस्य और लोडर चालक राकेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची टीम ने सभी घायलों को औरास सीएचसी में भर्ती कराया जहां से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बेहटा मुजावर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ई-रिक्शा पलटने से किसान घायल

बेहटा मुजावर क्षेत्र के हरईपुर गांव निवासी 48 वर्षीय मोहनलाल ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गए। वह कोल्ड स्टोर से ई-रिक्शा पर आलू की बोरियां लादकर घर लौट रहे थे। रास्ते में नसिरापुर गांव के निकट ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया और मोहनलाल उसके नीचे दब गए। घटना के बाद उन्हें बांगरमऊ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- फतेहपुर नगर पालिका ने उतारी 40 लाख की 'स्मोक गन', तालाबों के पानी से करेगी सड़कों की सफाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।