विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर नगर पालिका ने उतारी 40 लाख की 'स्मोक गन', तालाबों के पानी से करेगी सड़कों की सफाई

Published: Fri, 27 Nov 2026 04:40 PM (IST)

फतेहपुर नगर पालिका ने सड़कों से धूल हटाने के लिए 40 लाख रुपये की 'स्मोक गन' मशीन खरीदी है। यह मशीन तालाबों के पानी का उपयोग कर मुख्य सड़कों और डिवाइडरों को साफ करेगी।

नगर पालिका के बिंदकी बस स्टाप के पास सड़क की धूल हटाती स्मोक गन मशीन। फोटो जागरण

नगर पालिका के बिंदकी बस स्टाप के पास सड़क की धूल हटाती स्मोक गन मशीन। फोटो जागरण

HighLights

  1. नगर पालिका ने 40 लाख रुपये की स्मोक गन मशीन खरीदी।

  2. शहर के तालाबों के पानी से सड़कों की धूल साफ होगी।

  3. कमिश्नर की नाराजगी के बाद धूल हटाने की मुहिम शुरू हुई।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। सड़क पर उड़ती धूल से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। नगर पालिका के द्वारा 40 लाख रुपये कीमत की स्मोक गन मशीन खरीदी गई है। इस मशीन की तेज धार से डिवाइडर और फुटपाथ पर जमा धूल को हटाने का काम किया जाएगा। खास बात यह है कि धरती की कोख खाली न हो इसके लिए इसमें प्रयोग किया जाने वाला पानी शहर के तालाबों का होगा।

सदर पालिका के 34 वार्डों के आने जाने के उपयोग में आने वाली मुख्य सड़कें अब चकाचक दिखेंगी। धूल के गुबार का सामना नहीं करना पड़ेगा। असल में फुटपाथ और डिवाइडर के किनारे मिट्टी के कण जमा हो जाते हैं और हल्की सी हवा लगने पर धूल के गुबार के रूप में राहगीरों को परेशान करते हैं।

विभाग की किरकिरी होने के बाद नगर पालिका ने गंदगी को हटाने की मुहिम छेड़ दी है। 40 लाख रुपये की स्मोक गन मशीन से सूखी मिट्टी को हटाने का काम शुरू किया गया है। अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मशीन का उपयोग शुरू कर दिया गया है। सड़क के फुटपाथ और डिवाइडर की दीवारों पर गंदगी टिकने नहीं पाएगी।

कमिश्नर ने जताई नाराजगी, की थी कार्रवाई की संसतुति

15 दिन पूर्व आए प्रयागराज मंडल कमिश्नर ने धूल पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी पर कार्रवाई की संस्तुति कर दी थी। नगर पालिका के अधिकारी पर कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई थी। खामी को हटाने के लिए नगर पालिका ने मुहिम शुरू कर दी है। कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद अब धूल का गुबार नहीं उठ सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।