विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरात में घोड़ी से गिराकर दूल्हा और बराती पीटे, आगरा पुलिस ने तीन आरोपित किए गिरफ्तार

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:49 AM (IST)

आगरा के वीरभान गांव में डीजे पर बाबा साहब का गाना बजाने को लेकर दूल्हे और बरातियों को घोड़ी से गिराकर पीटा गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है और चंद्रशेखर आजाद ने भी टिप्पणी की है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद

  2. दूल्हे और बरातियों को घोड़ी से गिराकर पीटा गया

  3. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

जागरण संवाददाता, आगरा। गांव वीरभान में गुरुवार रात डीजे पर गाना बजाने के विवाद में घोड़ी से गिराकर दूल्हे और बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। इस मामले में शनिवार को तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात नामजद और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। गांव निवासी सुरेंद्र की बेटी की गुरुवार रात बरात आई थी। बरात और दूल्हे पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने हमला बोल दिया था।

हमलावरों ने घोड़ी से गिराकर दूल्हे और बरातियों को दौड़ाकर पीटा था। बीच-बचाव करने का प्रयास करने वालों से भी मारपीट की गई थी। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों द्वारा महिलाओं से अभद्रता और जातिसूचक शब्दों से संबोधित करने का भी आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि डीजे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का गाना बजाने पर आरोपित हमलावर हो गए थे।

तीन आरोपित किए गए गिरफ्तार

डीसीपी पश्चिमी जोन हरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन आरोपितों सत्यम, हरिओम और वासुदेव को गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि पीड़ित परिवार से फोन पर बात की है।

यह भी पढ़ें- UP IPS Transfer: आगरा में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, प्रशांत कुमार एडीजी और अभिषेक सिंह बने डीआईजी

दूल्हे और बरातियों को लाठी-डंडों से पीटा गया। हमलावरों ने पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से आरोपितों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें- आगरा: बारात में बाबा साहेब के गाने बजाने पर दो पक्षों में झगड़ा, दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।