रोजगार मेले में 615 युवाओं को हाथोंहाथ मिली नौकरी, विधायक के हाथों नियुक्ति पत्र का पाकर खिल उठे चेहरे
पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित छठे रोजगार मेले में 34 कंपनियों ने 865 युवाओं का साक्षात्कार लिया।

पूरनपुर में लगे रोजगार मेले में छात्रों को नियुक्ति पत्र देते विधायक। जागरण
HighLights
पूरनपुर में छठे वृहद रोजगार मेले का आयोजन।
34 कंपनियों ने 615 युवाओं को नौकरी प्रदान की।
विधायक बाबूराम पासवान ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को छठे वृहद रोजगार मेला लगा। इसमें देश की 34 प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर 865 युवाओं का साक्षात्कार किया। योग्य 615 युवाओं को विधायक ने नियुक्ति पत्र बांटे, इससे उनके चेहरे खिल उठे।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान, मेला अध्यक्ष सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र, मेला प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश चंद्र, प्रबंधक नितिन दीक्षित व प्राचार्य डा. सुधीर कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें 35 स्टाल लगाए गए। 34 कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
एक काउंटर रजिस्ट्रेशन के लिए लगाया गया। अतिथियों ने युवाओं को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार मेला लगा रही है। युवा देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में काम कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बड़ी कंपनियों में कार्य करने का अवसर प्रदान होना बड़ी उपलब्धि है। युवाओं को मेहनत, ईमानदारी व लगन से आगे बढ़ना चाहिए।
इन कंपनियों ने किया प्रतिभाग
एबी मौरी पीलीभीत, टाटा मोटर्स पंतनगर, जैड एफ राने ऑटोमोटिव इंडिया, पुखराज हेल्थकेयर, सांई कृपा फैसिलिटीज मैनेजमेंट, इमिग्रेशन सिक्यूरिटी सर्विस, एलआईसी ऑफ इंडिया, एसआईएस सिक्योरिटी, स्पार्क मिंडा, जेडीएम विजन टेक्निकल सर्विस, अद्विक हाईटेक, वोल्टास एसी, व्हील्स इंडिया लिमिटेड, इंडिया निप्पान इलेक्ट्रिकल, बीयू ऑटो, फोक्सकान, एक्टिव इंडिया, ब्लिंकइट वेयरहाउस, आकार ऑटो इंडस्ट्रीज, बीकेण्टी टायर्स, शक्तिमान एग्रो इंडस्ट्रीज, कृष्णा मारूति लिमिटेड, टाटा इलेक्ट्रानिक्स, मदरसन मेट ऑटोमोटिव, सघु फोर्जिंग, न्यू एलवेरी वर्क्स, केलरीबीम्स इंडिया, लुकास टीवीएस, डेको पावर ट्रांसमिशन, ऑटोलाइन इंडस्टील, न्यू हालैंड, आईसीआईसीआई बैंक, गेट्स इंडिया, सैंडेन विकास।
नौकरी पाने वाले युवाओं के बोल-
रोजगार मेले में सांई कृपा फैसिलिटीज मैनेजमेंट कंपनी में पुणे में जाब मिला है। 28 हजार रुपये मासिक वेतन तय हुआ है। इसके बारे में स्वजन को बताया तो सभी खुश हो गए। -तनवीर अहमद बीसलपुर।
महाविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में टाटा मोटर्स में चयन हुआ है। साक्षात्कार के बाद कंपनी में जाब शुरू करूंगा। मेले के दौरान रोजगार मिलने पर मन में काफी खुशी है। -धर्मवीर रघुनाथपुर।
टाटा मोटर कंपनी में ऑपरेटर पद पर रूद्रपुर के लिए चयन हुआ है। 18 हजार रुपये मासिक वेतन तय किया गया है। कंपनी की तरफ से चयन होने से मन संतुष्ट है। तय समय में पहुंचकर जाब शुरू करूंगा। -विजय कुमार
रोजगार मेले में न्यू हालैंड कंपनी की तरफ से ऑपरेटर पद को नोएडा के लिए चयन हुआ है। 16,500 रुपये मासिक वेतन तय हुआ है। मेले में रोजगार मिलने से खुशी है। अन्य युवा भी चयनित हुए हैं। -जितेन्द्र कुमार
यह भी पढ़ें- 12 कंपनियां, 268 अभ्यर्थी और 65 को नौकरी; सिमडेगा में रोजगार मेले से युवाओं को मिला मौका
यह भी पढ़ें- रोजगार मेले में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर, आठवीं पास से बीटेक तक के युवा कराएं पंजीकरण
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।