विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12 कंपनियां, 268 अभ्यर्थी और 65 को नौकरी; सिमडेगा में रोजगार मेले से युवाओं को मिला मौका

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:01 AM (IST)

सिमडेगा के केरसई में आयोजित प्रखंड स्तरीय रोजगार मेले में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 268 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया। इस मेले में 12 कंपनियों ने भाग लिया और 65 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर नौकरी मिली।

केरसई में प्रखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन। (फोटो- जागरण)

केरसई में प्रखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. केरसई में प्रखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन।

  2. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत हुआ मेला।

जागरण संवाददाता, सिमडेगा। ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुक्रवार को केरसई पंचायत भवन परिसर में प्रखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत आयोजित इस मेले में केरसई, कुरडेग और बोलबा प्रखंड के युवक -युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

मेले में 268 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों ने 65 युवाओं का चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को अतिथियों ने नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी देवकांत सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण जरूरत है। डीडीयू-जीकेवाई योजना इस दिशा में बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों का लाभ उठाने की अपील की।

साथ ही राज्य से बाहर रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं को श्रम विभाग में पंजीकरण कराने की सलाह दी।राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रबंधक साईं ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। सही दिशा और कौशल प्रशिक्षण से वे बेहतर भविष्य बना सकते हैं। जिला प्रबंधक कौशल विकास संजिता केरकेट्टा ने श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए बाहरी राज्यों में काम करने से पहले पंजीकरण कराने की आवश्यकता बताई।

रोजगार मेले में कुल 12 कंपनियों ने हिस्सा लिया। उनके स्टॉल पर युवाओं का पंजीकरण, करियर मार्गदर्शन, साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया पूरी की गई।कार्यक्रम का संचालन राजेन केरकेट्टा ने किया। आयोजन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक शांति मार्डी, ऑगस्टीन कुजूर, मुकुट टुटी सहित जेएसएलपीएस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

यह भी पढ़ें- रोजगार मेले में एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर, आठवीं पास से बीटेक तक के युवा कराएं पंजीकरण

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में तीन गंगा कॉरिडोर से धार्मिक पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, 8279 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।