सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक... पीलीभीत में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने टनकपुर हाईवे जाम कर दिया धरना, ये थी वजह
पीलीभीत में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फर्जी मुकदमों के खिलाफ नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों के न पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने टनकपुर हाईवे पर जाम लगा दिया और नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने पर जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह से तीखी बहस हुई जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को हटाया गया। परिषद कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग कर रही है।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। शहर के नेहरू पार्क में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने फर्जी मुकादमों को वापस लेने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया। अधिकारियों के न पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने टनकपुर हाईवे पर बैठ कर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।
इस दौरान टनकपुर हाईवे करीब आधा घंटे तक जाम रहा। कुछ देर बाद पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर से विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह से धरने को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। जिसके बाद सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने टनकपुर हाईवे जाम कर दिया धरना
जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि उनकी मांग है कि कार्यकर्ताओं पर पिछले दिनों में कई फर्जी मुकदमे लिखे गए, उन्हें निरस्त किया जाए। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन को लेकर दो दिन पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञान देकर धरना स्थल की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने शनिवार को नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन स्थल तय किया गया था। उसके बाद शनिवार को वह कार्यकर्ताओं के साथ पार्क पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के न आने पर जमकर हंगामा किया।
सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक हुई, अफरातफरी मची
काफी देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट के आने पर जमकर नोकझोंक हुई, जिसके बाद बातचीत होने पर सड़क से सभी को हटाया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल को बुलाया गया तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, आईपीएस अधिकारी नताशा गोयल पहुंचीं जिसे काफी देर तक जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह की बातचीत होती रही उन्होंने मांग की फर्जी मुकदमों को निरस्त किया जाए या उन्हें जेल भेज दिया जाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।