Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: हाईवोल्टेज ड्रामा आखिरकार थमा... सपा कार्यालय खाली करने के लिए मिली छह दिन की मोहलत

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 02:24 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के कार्यालय को खाली करने के मुद्दे पर नगर पालिका प्रशासन ने सपा नेताओं को छह दिन का अतिरिक्त समय दिया है। शुरुआती तनाव के बाद बातचीत से हल निकला और पुलिस बल को हटा दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने छह महीने का समय मांगा था लेकिन उन्हें केवल छह दिन मिले हैं। आगे की कार्रवाई पार्टी हाई कमान के निर्देशों पर निर्भर करेगी।

    Hero Image
    Pilibhit News: सुबह से बैठे पार्टी कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज और भंडारा शुरू किया।

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नकटादाना चौराहा स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय को खाली करने की सूचना पर मंगलवार को सुबह से पुलिस बल पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। नगर पालिका प्रशासन और सपा नेताओं के बीच सुबह से जारी बातचीत का हाई वोल्टेज ड्रामा दोपहर बाद समाप्त हो गया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी प्रशासन की ओर से सपा नेताओं को पार्टी कार्यालय खाली करने के लिए छह दिन का समय और देने पर मामला दोपहर एक बजे के करीब शांत हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यकर्ताओं को बांटा खिचड़ी भाेज और भंडारा

    मामला शांत होने के बाद पुलिस बल को सपा कार्यालय से हटा दिया गया। सुबह से बैठे पार्टी कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज और भंडारा शुरू किया। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि आपसी सहमति के आधार पर सपा नेताओं को पार्टी कार्यालय खाली करने के लिए छह दिन का समय दिया गया है।

    जबकि सपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि हमने छह महीने का समय मांगा था, लेकिन छह दिन का समय दिया।आगे हाई कमान का जो निर्देश होगा, उसके आधार पर कदम उठाया जाएगा।