Plibhit news : दीवार कूदकर घर में घुसे तेंदुए ने बकरी को किया घायल, शोर मचाने पर किसान पर भी झपटा
पीलीभीत के धुरिया पलिया गांव में रविवार रात एक तेंदुआ गुड्डू के घर में घुस गया और बकरी पर हमला कर दिया। गुड्डू के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। सोमवार सुबह तेंदुए ने एक किसान पर भी हमला किया लेकिन शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और तेंदुए के पदचिह्न पाए गए हैं।
संवाद सहयोगी, पीलीभीत। रविवार आधी रात बाद एक तेंदुआ गुड्डू के घर की दीवार पर छलांग कर अंदर घुस गया। उसने आंगन में बंधी बकरी को दबोच लिया। आहट सुन कर गुड्डू के शोर मचाने पर तेंदुआ दीवार कूद कर चला गया। सुबह तड़के खेत पर जा रहे गांव के एक किसान पर तेंदुआ झपटा लेकिन शोर मचाने पर भाग गया।
दीवार कूदकर घर के अंदर घुसा तेंदुआ
तहसील अंतर्गत तराई क्षेत्र के धुरिया पलिया गांव में रविवार रात करीब तीन बजे एक तेंदुआ दीवार कूद कर गुड्डू पुत्र शिवपूजन के घर के अंदर घुस गया। उसने आंगन में बंधी बकरी को दबोच लिया।आहट सुनकर गुड्डू जाग गया और शोर मचाने पर तेंदुआ दीवार कूद कूद भाग गया।
बकरी गंभीर रूप से घायल
इस हमले में बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। सोमवार तड़के इसी गांव का राबिन चाय वाला अपने बैलों को खेत में बांधने ले जा रहा था। रास्ते किनारे झाड़ियों में छिपा तेंदुआ उसपर झपट पड़ा शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।बराही रेंज के डिप्टी रेंजर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि आंगन में तेंदुआ के पगचिह्न मिले हैं तथा उसके हमले में बकरी घायल हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।