Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pilibhit News: मायके में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, कुछ दिन पहले पति से हुई थी अनबन

    By Jagran NewsEdited By: Nirmal Pareek
    Updated: Tue, 11 Apr 2023 04:08 PM (IST)

    Pilibhit News ससुराल में पति से अनबन हो जाने के बाद मायके में रह रही एक विवाहित का शव फंदे से लटका मिला है। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ...और पढ़ें

    Hero Image
    मायके में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत : ससुराल में पति से अनबन हो जाने के बाद मायके में रह रही एक विवाहित का शव फंदे से लटका मिला है। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव नवादा कंजा निवासी ओमप्रकाश की पुत्री सोमवती का विवाह करीब तीन साल पहले अमरिया थाना क्षेत्र के गांव जिठनिया निवासी राजकुमार के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल में उसे कम दहेज का उलाहना देकर प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके वालों ने शिकायत मिलने पर उसकी ससुराल जाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पति-पत्नी के बीच अनबन फिर भी खत्म नहीं हुई। कुछ दिन पहले सोमवती अपनी ससुराल से वापस मायके आ गई और वहीं रहने लगी।

    सोमवार की रात खाने खाने के बाद मायके में परिवार के सभी सो गए। सोमवती भी एक कमरे में सोने चली गई। मंगलवार को सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोगों ने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं हुई। तब लोगों ने खिड़की से अंदर झांका। अंदर कमरे में छत के कुंडे में साड़ी से बने फंदे से उसका शव लटकता देखा।

    इसके बाद मृतका के पिता ने थाने पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिससे युवती की मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सके। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।