Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरिया तहसील मुख्यालय पर अग्निशमन की सुविधा नहीं

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 15 Mar 2022 11:18 PM (IST)

    पीलीभीतजेएनएन अमरिया तहसील मुख्यालय पर आग बुझाने के संसाधन यानी फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर कहीं आग लग जाए तो उस पर काबू पाने के लिए जिला मुख्यालय से दमकल मंगानी पड़ेगी लेकिन तब तक तो बहुत नुकसान हो जाएगा। पिछले वर्षों में गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं होती रही हैं। गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है कटाई में दो सप्ताह का समय ही शेष बचा है। पिछले वर्ष परेवा वैश्य मुड़सैना मदारी भगा डांडी गांवों के खेतों में आग लगने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल एक झटके में राख हो गई थी।

    Hero Image
    अमरिया तहसील मुख्यालय पर अग्निशमन की सुविधा नहीं

    पीलीभीत,जेएनएन : अमरिया तहसील मुख्यालय पर आग बुझाने के संसाधन यानी फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर कहीं आग लग जाए तो उस पर काबू पाने के लिए जिला मुख्यालय से दमकल मंगानी पड़ेगी लेकिन तब तक तो बहुत नुकसान हो जाएगा। पिछले वर्षों में गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं होती रही हैं। गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है कटाई में दो सप्ताह का समय ही शेष बचा है। पिछले वर्ष परेवा वैश्य, मुड़सैना मदारी, भगा डांडी गांवों के खेतों में आग लगने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल एक झटके में राख हो गई थी। आग बुझाने का कोई साधन नहीं था। बमुश्किल ग्रामीणों ने टै्रक्टरों से खेतों की जुताई कर आग पर काबू पाया था। दर्जनों लोगों की फसल बर्बाद हो गई थी। लाखों की आर्थिक क्षति हुई थी। दमकल गाड़ियां काफी समय बाद पहुंची थीं। मौके पर पहुंचे तहसील अधिकारियों को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। तहसील मुख्यालय पर दमकल गाड़ियों की व्यवस्था के लिए क्षेत्रवासी लगातार मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब आग लगने की घटनाएं होती हैं तो जिला मुख्यालय से दमकल आने में काफी समय लग जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरिया क्षेत्र में लगातार फसल में आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। जिससे फसल तबाह हो जाती हैं। किसान बर्बाद हो जाते हैं, क्योंकि काफी नुकसान होता है।

    राशिद मलिक तहसील मुख्यालय पर आग बुझाने के लिए कोई संसाधन नहीं है। फसलों में आग लग जाती है जिद्दोजहद करके ग्रामीण खुद आग बुझाते हैं प्रशासन को दमकल गाड़ियों की मुख्यालय पर व्यवस्था करनी चाहिए।

    इरशाद मियां आग बुझाने के कोई तहसील स्तर पर साधन नहीं हैं पिछले वर्ष गांव परेवा वैश्य में गेहूं की फसल में आग लग गई थी जिसमें सैकड़ों बीघा गेहूं किसानों का जल गया था। जिला मुख्यालय से काफी देरी के बाद गाड़ी पहुंची थी।

    रियाज खां गेहूं की फसल तैयार होने वाली है। उससे पहले तहसील अधिकारियों को आग बुझाने के लिए मुख्यालय पर व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे आग पर काबू पाया जा सके।

    सुशील पटेल फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए मंजूरी हो गई है, लेकिन रोड के आसपास जगह की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। एक गाड़ी जिला मुख्यालय पर और आ गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को पत्र भेजा गया है जल्द ही गाड़ी की व्यवस्था तहसील मुख्यालय हो जाएगी।

    -जनार्दन प्रसाद,तहसीलदार