पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर समेत पूरे जिले में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प ...और पढ़ें

पीलीभीत,जेएनएन : विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर समेत पूरे जिले में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। विश्व प्रकृति निधि व पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ओर से आनलाइन जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
शनिवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे ने नगर पालिका परिषद के एमआरएफ सेंटर के निकट पौधारोपण किया। डीएम की देखरेख में वहां पर विभिन्न प्रजातियों के सौ पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ने जनपद के समस्त नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आज के दिन एक-एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे भविष्य के लिए शुद्ध वातावरण व शुद्ध वायु की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पौधों का रोपण व उनका संरक्षण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होती है, जो हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। अत: सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। अपने जनपद को हरा भरा बनाये रखने में पूर्ण सहयोग करें। इस अवसर पर सामाजिक वानिकी की ओर से उपलब्ध कराए गए नीम, बरगद, पीपल, सहजन, जामुन जैसे लाभकारी पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मजमा नामक उस स्थान को छोटे पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि लोगों के बैठक की व्यवस्था के लिए बेंच लगाई जाएं नदी की सफाई कर किनारे किनारे घास का रोपण किया जाए। कार्यक्रम में डीएफओ सामाजिक वानिकी संजीव कुमार, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
टाइगर रिजर्व के मुख्यालय परिसर में प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल ने पौधारोपण किया। उनके साथ ही अन्य अधिकारियों, कर्मियों ने भी पौधे रोपित किए। सभी पांचों रेंजों में वन क्षेत्राधिकारियों की देखरेख में पौधारोपण किया गया। विश्व प्रकृति निधि व टाइगर रिजर्व तथा विपनेट क्लब की ओर से आनलाइन जागरूकता गोष्ठी की गई। साथ ही दस बीट वाचरों को नई साइकिलें व फील्ड किट प्रदान की गईं। प्रभागीय वनाधिकारी के अनुसार तीन जून को विश्व साइकिल दिवस से ही पर्यावरण जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इसमें जंगल में साइकिलों से गश्त की गई। शनिवार को सुबह सभी रेंजों में कर्मियों ने पैदल गश्त की। स्प्रिंगडेल कॉलेज में संस्थापक आरपी जगोता,सरोज जगोता, प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत जगोता व प्रधानाचार्य प्रिया जगोता ने प्रांगण में पौधरोपण किया। कालेज के छात्र- छात्राओं ने वर्चुअली उत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने एक छात्र एक पौधा के सिद्धांत पर अपने आस-पास पौधे लगाए। वातावरण अनुकूल पेपर-बैग, बर्ड-फीडर, पर्यावरण के अनुसार विभिन्न रिसाइकिल चार्ट, कार्ड बोर्ड, बुक होल्डर आदि बनाकर पर्यावरण के प्रति अपना उत्साह प्रदर्शित किया। इस अवसर पर पानव, प्रिया वर्मा, मो. जुनैद, चांदनी, परवीन कौर, प्रिसपाल सिंह, कप्तान पाल, प्रियांश गंगवार, राजेश, गौरव सिंह, नैन्सी वर्मा, विपिन आदि छात्र- छात्राओं के प्रयास सराहनीय रहे। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उपाधि महाविद्यालय परिसर में 48 पौधे लगाए। कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन मंत्री जयकरन सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र गंगवार,कॉलेज के प्राचार्य डॉ अंग्रेज सिंह, जिला प्रमुख डॉ ओम महेश, जिला विस्तारक मनोज यादव, डॉ मनोज गुप्ता, जिला सह संयोजक भारती, प्रवेश गंगवार, आदित्य प्रजापति, अभिषेक गंगवार ईशांत गंगवार,आलोक सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक शहर विधायक संजय सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, •िाला महामंत्री शैली अग्रवाल व युवा जिलाध्यक्ष शैली शर्मा नेतृत्व में राम इंटर कालेज में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। शहर विधायक ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित एक उत्सव है, जिसे हर व्यक्ति को बहुत ही हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। व्यापारी नेता जितेंद्र गुप्ता, संजीव शर्मा उत्तम, डालचंद्र सक्सेना, एसएन मिश्रा, आरएन सक्सेना ने पौधा रोपित किया।
माधोटांडा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर क्षेत्र में कई स्थानों पर पौधारोपण किया गया। बराही रेंज तथा महोफ रेंज में भी पौधे लगाए गए। कलीनगर तहसील के उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ ने नवनिर्मित तहसील में पौधे लगाए। तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य भी उपस्थित रहे।
अमरिया : एसडीएम रामदास, तहसीलदार जनार्दन प्रसाद व नायब तहसीलदार दुष्यंत सिंह ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया। शीशम, सागौन, जामुन व अमरूद के पौधे लगाकर पानी का छिड़काव किया। एसडीएम ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कम संख्या में पेड़ लगाए गए हैं कुछ दिनों के बाद सभी सरकारी संस्थाओं व ग्राम समाज की भूमि पर राजस्व विभाग द्वारा पौधरोपण किया जाएगा।
जमुनियां खास : ग्राम प्रधान के साथ वन विभाग जमुनियां चौकी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सागर ताल व मठ मंदिर पर पौधरोपण किया। फलदार, औषधीय व छायादार पौधों को लगाया गया। गांव की बाजार में गोष्ठी कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामचंद्र लाल पासवान, वन दारोगा नंदराम, वनरक्षक यशवीर सिंह, राधेश्याम, श्रीपाल, दीनदयाल, अजयवीर, रियाज, अहमद आदि शामिल रहे।।गांव खासपुर व आसपुर में सुंदर लाल वर्मा व चंद्र प्रकाश वर्मा ने पौधरोपण किया है।
बीसलपुर : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आह्वान पर घर-घर यज्ञ हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण चौहान ने कहा कि पर्यावरण को विद्या भारती ने अपनी गतिविधि के रूप में जोड़ा है। पर्यावरण गतिविधि के अंतर्गत इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। हिदू धर्म ग्रंथों में यज्ञ की अग्नि को ईश्वर का मुख माना गया है। रोग नाशक औषधियों से किया यज्ञ वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करने में सहायक होता है। विद्या मंदिर बीसलपुर के छात्र-छात्राओं,आचार्यों, प्रबंध समिति तथा नगर के लोगों सहित 2100 लोगों ने अपने अपने घरों पर परिवार के साथ यज्ञ किया। अभियान में प्रबंधक विष्णु गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, जनार्दन मिश्र, रमेश पाल,शंकरलाल,अशोक कुमार पांडेय,राजेश उपाध्याय,शरद मिश्र,नवेंद्र कुमार,योगेश दीक्षित,अनिल वर्मा एवं मोहित रस्तोगी का सहयोग रहा।
बिलसंडा : ब्रज प्रांत की कार्ययोजना के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। हवन पूजन अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने पर्यावरण की शुद्धि के लिए हवन पूजन किया। कोरोना महामारी कम होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में खंड संघ चालक कृष्ण कुमार शुक्ल, ग्राम विकास प्रमुख रामराज शुक्ल, महीप सिंह चंदेल, खंड कार्यवाह वृजेश तिवारी, शिशु मंदिर प्रधानाचार्य रामरतन शर्मा आदि ने सहभागिता की।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।