गाड़ियों के पहिए रुक गए और डर के मारे लोग सड़क पर ठहरे... पीलीभीत में पुलिया पर तेंदुआ दिखने से फैली दहशत
पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में जोगराजपुर मार्ग पर सड़क किनारे पुलिया पर तेंदुआ दिखने से राहगीर ठिठक गए। तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है क्योंकि वह बेसहारा पशुओं पर हमला कर रहा है। वन विभाग की अनदेखी के बावजूद तेंदुआ लगातार राहगीरों और किसानों को दिख रहा है। शुक्रवार रात तेंदुआ दिखने से खलबली मच गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जागरण संवाददाता पीलीभीत। जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में जोगराजपुर को जाने वाले मार्ग की पुलिया पर तेंदुआ बैठा देखकर राहगीरों के वाहन के पहिया थम गए। एक माह से गढ़वाखेड़ा, सिंहपुर गदिहर, फतेहपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांव की आबादी के आसपास तेंदुआ की चहल कदमी देखी जा रही है। अक्सर तेंदुआ बेसहारा पशुओं पर हमला कर उन्हें मृत्यु के घाट उतार देता है।
वन विभाग कर रहा नजरअंदाज
राह चलते लोगों और खेतों में काम करने वाले किसानों को रोजाना ही दिख रहा है। लेकिन वन विभाग इसको नजरअंदाज कर रहा है। शुक्रवार की रात जोगराजपुर जाने वाले मार्ग पर तेंदुआ देखे जाने से खलबली मच गई। कई वाहन चालक रुक गए। तेंदुआ के गन्ने में जाने के बाद घर रवाना हो सके। इसका एक इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी प्रसारित किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।