Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-नेपाल के बीच बढ़ा सीमा विवाद, भारतीय जमीन पर नेपाली पुलिस ने ठोका दावा; दो ग्रामीण हिरासत में

    Updated: Fri, 06 Dec 2024 04:48 PM (IST)

    भारत-नेपाल सीमा विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। नेपाली पुलिस ने भारतीय जमीन पर दावा ठोका है। अंतरराष्ट्रीय स्तंभ संख्या 27 और 28 के बीच खेती करने वाले भारतीय ग्रामीणों को नेपाली पुलिस ने रोक लिया और दावा किया कि यह भूमि नेपाल के क्षेत्र में आती है। इस विवाद के चलते दो ग्रामीणों को भी नेपाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    Hero Image
    नेपाल के अधिकारियों से बातचीत करते रमनगरा चौकी प्रभारी प्रदुमन चौधरी। स्रोत ग्रामीण

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। शारदा नदी के पार सीमावर्ती भूमि पर विवाद खड़ा हो गया। अंतरराष्ट्रीय स्तंभ संख्या 27 और 28 के मध्य वर्षों से खेती करते आ रहे भारतीय ग्रामीणों को गुरुवार को नेपाली पुलिस ने रोक लिया। उसने दावा कि यह भूमि नेपाल के क्षेत्र में आती है। उसके इस दावे को भारतीय ग्रामीणों ने झूठा बताया तो नोकझोंक होने लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सशस्त्र सीमा बल के जवान भी पहुंच गए। एक घंटे बाद नेपाली पुलिस के जवान वहां से चले गए। ग्रामीणों में इस बात की थी नाराजगी थी कि एक सप्ताह पूर्व नेपाली पुलिस धोखे से पीलीभीत निवासी दो युवकों को पकड़कर ले गई थी। गोरखडिब्बी गांव के लोगों ने बताया कि स्तंभ संख्या 27 और 28 के मध्य उन्हें पैतृक भूमि मिली है। इस क्षेत्र में अचानक नेपाली पुलिस व वन विभाग ने अपना दावा करना शुरू कर दिया।

    दो ग्रामीणों को नेपाली पुलिस ने पकड़ा 

    एक सप्ताह पहले ग्रामीण रंजन विश्वास और चितरंजन सरकार खेतों में काम रहे थे। नेपाली पुलिस के जवानों ने उन्हें बुलाकर रास्ता पूछा। इसके बाद बहाने से अपनी सीमा में ले गए, तब से उन्हें पकड़कर रखा है। स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी, मगर कोई जवाब नहीं मिल सका।

    गुरुवार को उसी स्थान पर कुछ अन्य ग्रामीण काम कर रहे थे। नेपाली पुलिस के जवानों ने उन्हें रोक दिया। कहा कि यह भूमि नेपाल की है। इस पर ग्रामीणों ने पैतृक भूमि होने का तर्क देते हुए आपत्ति जताई। दोनों ओर से नोकझोंक होने लगी तो सशस्त्र सीमा बल व रमनगरा पुलिस चौकी से फोर्स पहुंचा।

    अतिक्रमण के आरोप में युवकों को नेपाली पुलिस ने पकड़ा

    उन्होंने नेपाली पुलिस से पूछा कि एक सप्ताह पहले पकड़े गए युवक कहां हैं, उन्हें किस आरोप में पकड़ा गया। इस पर नेपाली पुलिस ने कहा कि उन्हें सीमा पर अतिक्रमण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट से आदेश हुआ तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा। एक घंटा बाद दोनों ओर के जवान लौट गए।

    थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि सीमांकन को लेकर विवाद है। इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया है। वे नेपाल के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। सीमावर्ती भारतीय किसानों ने अपनी भूमि के प्रपत्र आदि एकत्र किए हैं, उन्हें भी प्रस्तुत किया जाएगा। शुक्रवार को प्रशासन की टीम मुआवजा करने आएगी। तब तक यथास्थिति रखी जाएगी।

    इसे भी पढ़ें: कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, एक्सप्रेस-वे पर खड़े वॉटर टैकर में भिड़ी स्लीपर बस; 8 की मौत- दर्जनों घायल