Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pilibhit News : ससुराल से अलग रह रही थी महिला, घर से दो बच्चों को उठा ले गए पति और ससुर

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 04:09 PM (IST)

    पीलीभीत में एक महिला ने अपने पति और ससुर पर उसके दो बेटों के अपहरण का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार वह पति से अलग मायके में रह रही थी। जब वह घर पर नहीं थी तब उसके पति और ससुर बच्चों को लेकर चले गए। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    महिला की गैरमौजूदगी में पति और ससुर उठा ले गए बच्चे। जागरण

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत । दो बेटों को लेकर पति से अलग मायके में रह रही महिला की गैरमौजूदगी में पति और ससुर दोनों बच्चों को लेकर चला गया। जानकारी पर खलबली गई। महिला ने पति और ससुर पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जांच की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हजारा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी रीमा भारती ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र के फूलबेहड़ निवासी एक युवक से हुआ था। लेकिन कुछ वर्ष बाद उनमें वैचारिक मतभेद हो गए। इसपर लगभग चार वर्ष पहले वह अपने बेटों के साथ अलग मायके में आकर रहने लगी। उन्होंने भरण पोषण प्राप्त करने के लिए पीलीभीत न्यायालय में एक वाद दायर किया है जो विचाराधीन है।

    पति ने कर ली दूसरी शादी

    पति ने दूसरा विवाह कर लिया। इसकी शिकायत उन्होंने थाना फूलबेहड़ पुलिस को की थी। आरोप है कि तीन दिन पहले उसका पति और ससुर मायके में आए। उनकी मां खेत पर काम करने और वह बच्चों के जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने गई थी। पति और ससुर दोनों बच्चों का अपहरण कर अपने साथ लेकर चले गए। जब उसने ससुर से पूछा तो वह आग बबूला हो गए।

    बच्चों के बारे में बताने से साफ मना कर दिया। महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। हजारा थानाध्यक्ष शरद यादव ने बताया कि महिला की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस कर्मियों को महिला के ससुराल भेज जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।