Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई गई: बॉर्डर पर जांच, SSB जवान और पुलिसकर्मियों ने की पेट्रोलिंग

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 03:01 PM (IST)

    नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता के कारण भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। SSB जवान और पुलिस संयुक्त रूप से गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया है और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीमा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    Hero Image
    माधोटांडा क्षेत्र में भारत नेपाल सीमा पर नागरिकों की चेकिंग करते एसएसबी के जवान। जागरण

    जागरण टीम, पीलीभीत। इंटरनेट मीडिया पर कई प्लेटफार्म बंद होने से आक्रोशित युवाओं के विद्रोह करने से सीमा पर चौकी बढ़ा दी गई है। एसएसबी जवान और पुलिस को संयुक्त रूप से लगातार गश्त कर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल की खुली सीमा होने से तस्करों की आवाजाही रहती है। अक्सर एसएसबी जवान सामान सहित आरोपितों को पकड़कर कस्टम विभाग के सुपुर्द कर देते हैं। सीमा पर संदिग्धों की आवाजाही रोकने के लिए एसएसबी जवानों के चेक पोस्ट बनाए गए हैं।

    सीमा पर जवान और पुलिस ने बनाई और पैनी नजर

    नेपाल में इंटरनेट मीडिया के कई प्लेट फार्म बंद होने से वहां के युवाओं ने विद्रोह कर दिया है। हालत भीषण और गंभीर हो गए हैं। आगजनी और सरकारी इमारतों को क्षति पहुंचना बताया जा रहा है। मंगलवार को वहां के प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।

    नेपाल के हालत और भी बिगड़ सकते हैं। इसको लेकर सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसएसबी जवान और स्थानीय पुलिस चौकी, थाना के पुलिसकर्मियों को सीमा पर लगातार गश्त कर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    सीमा पर जवान और पुलिस ने बनाई और पैनी नजर

    उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद जवान और सिपाही और अलर्ट हो गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने बताया कि सीमा पर पुलिस और एसएसबी जवानों को संयुक्त गश्त करने के निर्देश हैं। यह संयुक्त गश्त अब लगातार जारी रहेगी। पूरी तरह से मुस्तैद होकर टीम सीमा पर और पैनी नजर रखेगी।

    माधोटांडा। नेपाल के हालात को देखते हुए पूरनपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी विक्रम दहिया ने माधोटांडा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। माधोटांडा सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त गश्त कर ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। नो मैंस लैंड पर देर शाम जवानों की टीम ने प्रत्येक आने जाने वाले नागरिकों से पूछताछ की। पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    माधोटांडा थाना अध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। जवान पूरी तरह से निगरानी में जुटे हुए हैं।

    नेपाल के घटनाक्रम के मद्देनजर जिले में सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। हजारा और माधोटांडा थाना प्रभारियों को पूरी तरह सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक