Pilibhit News: खेत पर फसल देखने गया किसान हुआ लापता, अगले दिन गड्ढे में मिला शव; मगरमच्छ के हमले की आशंका
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव भगा मोहम्मद गंज निवासी रामभरोसे का खेत देवहा नदी के बिल्कुल नजदीक है। उन्होंने अपने खेत पर गेहूं की फसल कर रखी है। शुक्रवार को सायं करीब पांच बजे वह अपने खेत पर फसल देखने गए थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इस पर परिवार के अन्य लोगों ने उनकी तलाश की परन्तु कुछ पता नहीं चल सका।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। खेत पर गेहूं की फसल देखने गए किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिससे किसान की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सामाजिक वानिकी वन्यजीव प्रभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव भगा मोहम्मद गंज निवासी रामभरोसे का खेत देवहा नदी के बिल्कुल नजदीक है। उन्होंने अपने खेत पर गेहूं की फसल कर रखी है। शुक्रवार को सायं करीब पांच बजे वह अपने खेत पर फसल देखने गए थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।
नदी के गड्ढे में मिला शव
इस पर परिवार के अन्य लोगों ने उनकी तलाश की परन्तु कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद शनिवार को सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच खेत के निकट नदी के एक गड्ढे में रामभरोसे का शव पड़ा दिखाई दिया। शव को मगरमच्छ नोंच रहे थे। तब इसकी सूचना सामाजिक वानिकी के अधिकारियों को दी गई। मृतक की एक चप्पल खेत के पास पड़ी मिला। वहां से घसीटे जाने के निशान भी पाए गए।
आशंका जताई जा रही कि खेत पर फसल देखने के दौरान ही नदी से निकले मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। बाद में मगरमच्छ उन्हें पानी में खींच ले गया। सामाजिक वानिकी वन्यजीव प्रभाग की वन दारोगा (वन्यजीव प्रभारी) सोनी सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि मगरमच्छ के हमले से मृत्यु हुई या कोई अन्य कारण है।
यह भी पढ़ें-
Pilibhit : पुलिस को देख तेजी से भगा ले जा रहे थे कार, जब रोक कर देखा तो उड़ गए होश
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।