विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेत पर रखवाली कर रहे किसान के सामने अचानक आया बाघ, ऐसे बचाई जान

Published: Fri, 12 Sep 2025 07:20 PM (IST)

पीलीभीत के जगतपुर गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान के सामने अचानक बाघ आ गया। डरे हुए किसान ...और पढ़ें

खेत पर रखवाली कर रहे किसान के सामने आया बाघ, भाग कर बचाई जान। जागरण
खेत पर रखवाली कर रहे किसान के सामने आया बाघ, भाग कर बचाई जान। जागरण

HighLights

  1. खेत रखवाली में किसान के सामने बाघ |
  2. डरकर किसान ने बचाई अपनी जान |
  3. वन विभाग की टीम जाँच में जुटी |

संवाद सूत्र, पीलीभीत। थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर में गुरुवार को देर रात खेत की रखवाली कर रहे किसान के सामने अचानक बाघ आ गया। भयभीत किसान ने भाग कर जान बचाई। साथ ही गांव वालों को घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीण जुट गए।

हालांकि उसके बाद बाघ का कोई मूवमेंट पता नहीं लगा। वन विभाग की टीम छानबीन में जुटी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से खेतों पर समूह के रूप में जाने की अपील की है। फिलहाल किसानों में दहशत का माहौल है।

रखवाली करते समय सामने आया बाघ

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी किसान सरदार भगत सिंह गुरुवार की रात लगभग 11:45 बजे अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक एक बाघ वहां आ गया। यह देख भगत सिंह घबरा गए। उन्होंने किसी तरह वहां से भाग कर जान बचाई। उन्होंने शोर शराबा करके ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद लाठी डंडे लेकर तमाम ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गए। काफी देर तक वहां अफरातफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। विभाग की टीम मौके पर बाघ के पग चिन्ह ट्रेस कर रही है।

प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी डीके भरत कुमार के अनुसार मामले की जानकारी होने पर टीम को भेज कर जांच कराई जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से समूह के रूप में खेतों पर जाने की अपील की गई है।