पूर्व विधायक बिहारी लाल नहीं रहे
बीसलपुर नगर के मुहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी पूर्व विधायक बिहारी लाल (95) का निधन सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हो गया। संभ्रांत व्यक्तियों ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
पीलीभीत, जेएनएन : बीसलपुर नगर के मुहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी पूर्व विधायक बिहारी लाल (95) का निधन सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हो गया। संभ्रांत व्यक्तियों ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
बिहारी लाल ने वर्ष 1957 में समाजवादी सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। 1957 से 1962 तक रहे विधायक बिहारी लाल ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए सराहनीय कार्य किए थे।
सादगी से बनाई अलग पहचान
पूर्व विधायक ऐसी राजनीतिक शख्सियत रहे, जिनकी पहचान सादगी से होती थी। राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार से वह आहत थे। तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से करीबी संबंध थे। 1957 में चुनाव जीतने के बाद उन्होंने सादगी को ही जीवन की डोर से जोड़ लिया। घर पर ही जनता दरबार लगाकर विवादों में सुलह करा देते थे। थाना, कोतवाली के मामले हल कराने स्वयं पैदल ही चले जाया करते थे। 1977 में बरखेड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ने के बाद पराजय का सामना कर उन्होंने राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लिया था, परंतु राजनीति करने वाले कई दिग्गजों से उनके अच्छे संबंध थे। पैदल चलना उन्हें बहुत पसंद था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।