Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    57 कंपनी पैरामिलिट्री संभालेंगी की मतदान की कमान

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 06 Feb 2022 11:16 PM (IST)

    जेएनएन पीलीभीत निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स पीएसी और दूसरे जनपदों से पुलिस आएगी। जनपद में 57 कंपनी पैरामिलिट्री और पीएसी के जवान म ...और पढ़ें

    Hero Image
    57 कंपनी पैरामिलिट्री संभालेंगी की मतदान की कमान

    जेएनएन, पीलीभीत : निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी और दूसरे जनपदों से पुलिस आएगी। जनपद में 57 कंपनी पैरामिलिट्री और पीएसी के जवान मतदान की कमान संभालेंगे। इनके अलावा 5000 हजार सिपाही और 576 दारोगा सहित भारी संख्या में होमगार्ड की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। जनपद में 23 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिले के 969 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। चुनाव में इस बार पैरामिलिट्री के जवानों की संख्या को बढ़ाया गया है। विधानसभा चुनाव में 57 कंपनी पैरामिलिट्री और पीएसी की चुनाव के लिए जनपद में आएंगी। मतदान केंद्रो पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा दूसरे जिले से आने वाले पुलिसकर्मी, होमगार्ड व पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा। चुनाव में गैर जनपदों से 2519 होमगार्ड आएंगे। क्रिटिकल बूथों पर रहेगी विशेष नजर

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनपद में शांति पूर्वक विधानसभा चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जनपद में 470 क्रिटिकल बूथों को चिन्हित किया गया है। जहां पर प्रशासन विशेष नजर रखेगा। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने जनपद में 2519 होमगार्ड दूसरे जिलों से आएंगे। यह होमगार्ड गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, बागपत, फतेहगढ़ और मिर्जापुर से आने है। मतदान के दिन इनकी चुनाव में ड्यूटी लगाई जाएगी।

    अंकिता श्रीवास्तव, जिला कमांडेंट होमगार्ड निष्पक्ष और शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। मतदान केंद्र के अंदर दूसरे जिले की फोर्स को लगाया जाएगा।

    डा पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी