Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gas Cylinder Blast: खाना बनाते समय तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, मची चीख-पुकार; दो बच्चों सहित चार घायल

    शुक्रवार को देर सायं रूपलाल के घर पर छोटे रसोई गैस सिलेंडर से खाना पकाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस लीक होने लगी। जिससे सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद धमाके की आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज होते ही पूरे मोहल्ले में खलबली मच गई। इस धमाके में दो बच्चों सहित चार लोग झुलस गए हैं।

    By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Sat, 06 Apr 2024 01:57 PM (IST)
    Hero Image
    खाना बनाते समय तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, मची चीख-पुकार (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। खाना पकाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पुरवा खास में शुक्रवार को देर सायं रूपलाल के घर पर छोटे रसोई गैस सिलेंडर से खाना पकाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस लीक होने लगी। जिससे सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद धमाके की आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज होते ही पूरे मोहल्ले में खलबली मच गई।

    चीख-पुकार मचने पर पहुंचे लोग

    परिवार में चीख-पुकार मचने पर आसपास के अनेक लोग मौके पर जा पहुंचे। इस हादसे में गृह स्वामी रूपलाल, उनके भाई सोमपाल, पांच वर्षीय बेटी सोनाक्षी एवं तीन वर्षीय बेटा कार्तिक आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 नंबर की एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

    दो बच्चों सहित चार लोग घायल

    गजरौला की थाना प्रभारी रूपा विष्ट ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस को गांव में भेजा गया था। छोटा गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के दो बच्चों सहित चार लोग घायल हुए हैं। चारों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर उतरने से पहले शावकों के साथ क्यों पहुंची मादा तेंदुआ- आखिर क्या है पूरा मामला? देखें VIDEO