UP News: हाईवे पर गोवंशीय पशु को रौंद कर धार्मिक स्थल के पेड़ से टकराई बस, कई यात्री घायल
नेशनल हाईवे और अन्य मार्गों पर बेसहारा घूमने वाले गोवंश हादसे का कारण बन रहे हैं। कई लोगों की गोवंश से टकराकर मृत्यु हो चुकी है। गौशाला में पशु संरक्षित न होने के कारण यह सड़कों पर घूमते रहते हैं।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़। जागरण
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत बस्ती नेशनल हाईवे पर बस गोवंशीय पशु को रौंदकर धार्मिक स्थल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कई सवारियों के चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। हादसे को लेकर खलबली मची रही।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की देर रात मोहनपुर चौराहे पर पलिया की तरफ जा रही एक बस का चालक गोवंश को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा। बस गोवंश को रौंदते हुए धार्मिक स्थल के पेड़ से टकरा गई। हादसे को लेकर सावरियों में चीख पुकार मच गई। बस में लगभग 70 यात्री बैठे थे।
कुछ यात्रियों के मामूली चोटें आई हैं। ड्राइवर बस में फंस गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सूचना पर मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
गोवंशीय पशु बन रहे हादसे का कारण
नेशनल हाईवे और अन्य मार्गों पर बेसहारा घूमने वाले गोवंश हादसे का कारण बन रहे हैं। कई लोगों की गोवंश से टकराकर मृत्यु हो चुकी है। गौशाला में पशु संरक्षित न होने के कारण यह सड़कों पर घूमते रहते हैं। इससे अकरण लोग हादसे में काल के गाल में समा जाते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।