Agra News : बेटी को बचाने के लिए यमुना में कूदे पिता का नहीं लगा सुराग
आगरा में यमुना नदी में बेटी को बचाने के प्रयास में डूबे पिता का तीसरे दिन भी पता नहीं चला। ताजगंज निवासी बिजेंद्र सिंह की बेटी नीतू ने पारिवारिक विवाद के चलते यमुना में छलांग लगा दी थी। नीतू को तो बचा लिया गया लेकिन बिजेंद्र सिंह लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामला एत्माद्दौला क्षेत्र का है जहाँ पारिवारिक कलह के कारण यह दुखद घटना घटी।

जागरण संवाददाता, आगरा । यमुना में कूदी बेटी को बचाने के प्रयास में डूबे पिता का शनिवार को भी सुराग नहीं लगा। ताजगंज के कुआं खेड़ा निवासी बिजेंद्र सिंह की बेटी नीतू की शादी फिरोजाबाद में हेमंत कुमार के साथ हुई थी। पति की एक वर्ष पूर्व मृत्यु के बाद नीतू मायके में रह रही हैं।
बेटी और दो बेटे ससुराल में देवर अर्चन यादव के पास रहते हैं। महिला और देवर के बीच बच्चों को कस्टडी में लेने का वाद न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार शाम करीब सात बजे एत्माद्दौला क्षेत्र में महिला अपने 58 वर्षीय पिता के साथ देवर से मिलने आई थीं।
यहां झगड़ा होने पर गुस्से में आकर महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। गुरुवार रात जल पुलिस ने नीतू को ताजमहल के पास से सुरक्षित यमुना से निकाल लिया था। बेटी को बचाने के लिए कूदे 58 वर्षीय पिता बिजेंद्र सिंह का शनिवार को भी सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि बिजेंद्र सिंह का पता नहीं चला है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।