यीडा में पहली बार 40 वर्गमीटर के प्लॉट, चार हजार भूखंडों की योजना के लिए जमीन तलाश तेज
यमुना प्राधिकरण नवरात्र में पहली बार 40 वर्गमीटर के भूखंडों की योजना लाने की तैयारी में है। इसके लिए 4000 ...और पढ़ें

जमीन की स्थिति स्पष्ट होने के बाद भूखंड योजना लांच की जाएगी। एआई इमेज
HighLights
यमुना प्राधिकरण पहली बार 40 वर्गमीटर के भूखंडों की योजना लाएगा।
नवरात्र के दौरान भूखंड योजना लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।
4000 भूखंडों के लिए जमीन की उपलब्धता का आकलन किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नवरात्र में 40 वर्गमीटर के भूखंड योजना की तैयारी में यमुना प्राधिकरण (यीडा) जुटा है। योजना में भूखंड की संख्या निश्चित करने के लिए जमीन की उपलब्धता का आंकलन किया जा रहा है।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने भूमि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की आवासीय सेक्टर में उपलब्ध भूमि व योजना के लिए अतिरिक्त भूमि की जरूरत आदि को लेकर समीक्षा बैठक की। जमीन की स्थिति स्पष्ट होने के बाद भूखंड योजना लांच की जाएगी।
40 वर्गमीटर के भूखंड की योजना
यमुना प्राधिकरण पहली बार 40 वर्गमीटर के भूखंड की योजना निकालने जा रहा है। अभी तक प्राधिकरण ने सबसे छोटे आकार में 60 वर्गमीटर के भूखंड आवंटित किए हैं।
हालांकि, फैक्ट्री में नौकरी करने वाले, छोटे व्यापारी आदि काम से जुड़े लोगों की आवासीय जरूरत को देखते हुए प्राधिकरण ने 40 वर्गमीटर के भूखंड की योजना लाने का फैसला किया था।
बोर्ड से चार हजार भूखंड की योजना भी प्राधिकरण को काफी पहले मिल चुकी है। नवरात्र में भूखंड योजना लांच होने की संभावना है।
सीईओ ने बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा बैठक में भूमि विभाग को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द जमीन की उपलब्धता की स्थिति साफ करे, ताकि भूखंड योजना को अंतिम रूप दिया जा सके।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा के आवंटियों को रोक
नियमों के मुताबिक किसी प्राधिकरण में अगर किसी व्यक्ति को भूखंड आवंटित हो चुकी है तो उसे दूसरा भूखंड आवंटित नहीं किया जा सकता, लेकिन यीडा इससे आगे जाकर नियम को लागू करने की तैयारी कर रहा है।
इसके तहत यीडा के अलावा नोएडा्, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की योजना में भी अगर किसी व्यक्ति को आवासीय संपत्ति आवंटित हो चुकी है तो उसे यीडा की योजना में आवेदन से वंचित किया जा सकता है। हालांकि, इस पर अभी अंतिम रूप से फैसला होना शेष है।
