यीडा क्षेत्र में सड़कें होंगी और चौड़ी, हटेंगे बिजली के पोल और हाईटेंशन लाइन; शिफ्टिंग के टेंडर जारी
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली के खंभे और हाईटेंशन लाइनें हटाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर जारी ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू।
बिजली के खंभे और हाईटेंशन लाइनें हटाई जाएंगी।
शिफ्टिंग के टेंडर जारी, काम जल्द शुरू होगा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की राह में आ रहे विद्युत पोल और हाईटेंशन लाइनों को हटाया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण और विद्युत विभाग ने अलग-अलग स्थानों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।
इस माह से ही शिफ्टिंग का काम शुरू हो जाएगा। यीडा के ओएसडी मेहराम सिंह ने बताया कि सेक्टर-24 में 220 केवी एमसी लाइन को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके साथ ही सेक्टर-16 पतवाड़ी, तिगरी रोड और रोजा जलालपुर में 11 केवी के विद्युत पोल शिफ्ट किए जाएंगे।
400 केवी उपकेंद्र खंड के अंतर्गत विद्युत ट्रांसमिशन सर्किल, यूपीपीटीसीएल की ओर से 220 केवी एमसी सेक्टर-24 लाइन की शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। यह लाइन केआरआर डिजाइन की है। सड़क विस्तार के दौरान यह लाइन बाधा बन रही थी।
तेजी से हो सकेगा काम
इसी तरह सेक्टर-16 में सड़क चौड़ीकरण के लिए 11 केवी के पोलों को दूसरी जगह लगाया जाएगा। तिगरी रोड और रोजा जलालपुर में भी सड़क चौड़ी करने के लिए पोल और संबंधित विद्युत व्यवस्था को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।
इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य सड़क विस्तार के दौरान विद्युत ढांचे से आने वाली अड़चनों को दूर करना है। पोल और लाइनों की शिफ्टिंग के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम अधिक व्यवस्थित और तेज गति से हो सकेगा। यीडा क्षेत्र में औद्योगिक और आवासीय आवाजाही बढ़ने से सड़कों को चौड़ा करना जरूरी हो गया है।
