विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार पर लगेगी लगाम, कम की जाएगी स्पीड लिमिट; मांगी गई रिपोर्ट

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:31 PM (IST)

कोहरे के कारण हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा कम करने पर विचार किया जा रहा है। यीडा ने एक्सप्रेसवे संचालक जेपी इंफ्राटेक से कोहरे की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा।

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट होगी कम। फोटो: आर्काइव

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट होगी कम। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कोहरे में हादसे की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने एक्सप्रेसवे पर गति सीमा को कम कर दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर भी गति सीमा कम करने को लेकर विचार हो रहा है।

एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी से कोहरे के कारण संचालन में आ रही बाधा पर जानकारी मांगी गई है। इसके बाद गति सीमा कम करने पर निर्णय लिया जाएगा।

प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर घटाई गति सीमा

प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा को घटाकर 80 किमी प्रति घंटा व भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा को 60 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है, ताकि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के चलते होने वाले हादसों को रोका जा सके।

15 दिसंबर से फरवरी तक घटती है गति

यमुना एक्सप्रेसवे पर भी हर साल गति सीमा को 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक घटाया जाता है। इसके साथ ही हादसे की रोकथाम के लिए टोल प्लाजा पर पंफ्लेट वितरण, चालकों को जागरूक करने का अभियान चलता है।

कोहरे की स्थिति पर मांगी रिपोर्ट

प्रदेश में दूसरे एक्सप्रेसवे पर गति सीमा कम किए जाने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे को लेकर भी विचार हो रहा है।

यीडा ने एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी जेपी इंफ्राटेक से 165 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर कोहरे की स्थिति, वाहन संचालन में आ रही दिक्कत पर रिपोर्ट मांगी है। यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नोएडा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, गाजियाबाद के छात्र की मौत; हेलमेट पहनने से बची चालक दोस्त की जान

यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगा 'नया नोएडा', बनेगा 72 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे; मास्टर प्लान तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।