यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस का एक्शन, 55 गाड़ियों का कटा चालान; जानें क्या है Speed Limit?
यमुना एक्सप्रेसवे पर 'स्पीड सेफ' अभियान के तहत यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की। निर्धारित गति सीमा ...और पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर बेलगाम रफ्तार पर पुलिस का शिकंजा।
HighLights
'स्पीड सेफ' अभियान के तहत ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई।
55 वाहनों पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य।
जागरण संवाददाता, जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान स्पीड सेफ के तहत कार्रवाई की।
निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करते मिले 55 वाहनों के चालान काटे गए। इन वाहन चालकों पर कुल 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनती है। इसके बावजूद कई वाहन चालक निर्धारित गति सीमा की अनदेखी कर वाहनों को तेज गति से दौड़ाते हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए कितनी गति
यमुना एक्सप्रेसवे पर कार व अन्य हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रतिघंटा है जबकि ट्रक बस व अन्य भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रतिघंटा है।
हल्के और भारी दोनों ही तरह से वाहन एक्सप्रेसवे पर चलते समय बेलगाम होकर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करते हुए वाहनों को दौड़ाते है। इससे न केवल उनकी जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि दूसरे वाहन सवारों के लिए भी हादसे का खतरा बना रहता है।
ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ अभियान तेज
इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ अभियान तेज किया है। अभियान के तहत एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति पर निगरानी रखी गई। निर्धारित सीमा से अधिक गति में चलते मिले वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें। जल्दबाजी में तेज रफ्तार से वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के जेवर में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में इमरान हत्याकांड के दो आरोपित घायल
यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले सोने-चांदी का भाव गिरे: मेरठ के सराफा बाजार में छाई रौनक, जेवर खरीद में ग्राहकों ने दिखाई दिलचस्पी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।