दीवाली पर सजेगा 'माटी कला महोत्सव, नोएडा में तैयारियां तेज; स्थानीय कारीगरों को मिलेगा बाजार
उत्तर प्रदेश सरकार पारंपरिक माटी कला को बढ़ावा देने और कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए राज्यभर में 11 ...और पढ़ें
-1793361888995_m.webp)
नोएडा में लगेगा माटी कला महोत्सव। फोटो-जागरण आर्काइव
जागरण संवाददाता, नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार पारंपरिक माटी कला को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए हर राज्य के हर जिले में माटी कला महोत्सव आयोजित करने जा रही है।
प्रदेशभर में माटी कला बोर्ड की ओर से 11 दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नोएडा में भी इसका आयोजन होगा। यहां के कारीगरों को इसका लाभ मिलेगा। लखनऊ में 28 अक्टूबर से सात नवंबर तक माटी कला महोत्सव-2026 शुरू हो चुका है।
जिला स्तर पर तैयारियां शुरू
प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन स्तर पर आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। हालांकि, नोएडा में महोत्सव की तारीख अभी तय नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार, अगले एक-दो दिन में आयोजन की तिथि और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
स्थानिय लोगों को मिलेगा मौका
महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कुम्हारों, शिल्पकारों और माटी कला से जुड़े उद्यमियों को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का अवसर मिलेगा। दीपावली के मद्देनजर मिट्टी के दीये, बर्तन और सजावटी सामान की मांग बढ़ने से कारीगरों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही प्लास्टिक और कृत्रिम सजावटी उत्पादों के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल मिट्टी के उत्पादों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
पारंपरिक कला को संरक्षित करने पर जोर
उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोंद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं विशेष सचिव एमएसएमई शिशिर सिंह ने बताया कि पारंपरिक कला को संरक्षित करने के लिए कारीगरों को प्रशिक्षण के साथ बाजार और खरीदार उपलब्ध कराना भी जरूरी है। माटी कला महोत्सव इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। स्थानीय कुम्हारों और कारीगरों को प्रोत्सहान मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।