विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में धनतेरस-दीवाली पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, 5 से 8 नवंबर तक इन रास्तों पर जाने से बचें; देखें रूट प्लान

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:22 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 02:28 PM (IST)

Noida Diwali and Dhanteras Route Diversion: नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए 5 से ...और पढ़ें

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एआई इमेज

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एआई इमेज

HighLights

  1. धनतेरस-दीपावली के लिए नोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन।

  2. अट्टापीर चौक, अट्टा चौक, फिल्मसिटी फ्लाईओवर पर प्रमुख बदलाव किए गए।

  3. सार्वजनिक परिवहन, निर्धारित पार्किंग उपयोग करने की अपील की गई।

डिजिटल डेस्क, नोएडा। धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए नोएडा के बाजारों और शॉपिंग मॉल में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान कई जगहों पर रूट डायवर्जन लागू रहेंगे।

किए गए प्रमुख बदलाव

अट्टापीर चौक से अट्टा चौक की ओर जाने वाले सभी वाहनों को अट्टापीर से बाएं मुड़कर रायरेजीडेंसी चौक से दाएं टर्न करना होगा। इसके बाद कैम्ब्रिज स्कूल के सामने से एलिवेटेड रोड के नीचे यू-टर्न लेकर सेक्टर 28 कार मार्केट होते हुए आगे बढ़ सकेंगे।

अट्टा चौक से अट्टापीर की ओर जाने वाले वाहनों को अट्टा चौक से बाएं मुड़कर जीआईपी मॉल के सामने से फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे यू-टर्न लेना होगा। फिर डीएलएफ/सेंटर स्टेज मॉल से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

इन रास्तों में किया गया बड़ा बदलाव

  • फिल्मसिटी फ्लाईओवर/गुरुद्वारा सेक्टर 18 की ओर से मेट्रो स्टेशन सेक्टर 18 जाने वाला यातायात सेक्टर 18 अंडरपास से होकर गुजरेगा।
  • दादरी कस्बे में लुहारली टोल से एनटीपीसी तिराहा तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों पर पहले से लागू नो-एंट्री जारी रहेगी।
  • जरूरत पड़ने पर रेलवे रोड का यातायात रेलवे फ्लाईओवर से पूर्व बाईपास तिराहा होते हुए एनटीपीसी तिराहा तक जा सकेगा।
  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
HWRmCejbUAAEPx8

पार्किंग और आम अपील

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मुख्य बाजारों और शॉपिंग मॉल में खरीदारी के लिए आने वाले नागरिक अपने वाहन सड़क किनारे न खड़ा करें। निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें। भीड़ और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो का इस्तेमाल करें।

परेशानी पर इन नंबरों को करें डायल

किसी भी यातायात संबंधी समस्या के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन 9971009001 या 7065100100 पर संपर्क किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @noidatraffic के जरिए भी जानकारी ली जा सकती है। त्योहारों के दौरान सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट का इंजीनियर निकला गांजा सप्लायर, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार; शिलांग से मंगाता था सप्लाई

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के किसान चौक पर जाम से मिली मुक्ति, गौड़ चौक अंडरपास का ट्रायल शुरू; लाखों लोगों को राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।