दिल्ली एयरपोर्ट का इंजीनियर निकला गांजा सप्लायर, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार; शिलांग से मंगाता था सप्लाई
नोएडा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्यरत एक टेक्निकल इंजीनियर को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ...और पढ़ें

आरोपित शिलॉन्ग से गांजा मंगवाकर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर रहा था। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
दिल्ली एयरपोर्ट इंजीनियर गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार।
नोएडा पुलिस ने सेक्टर-58 थाना क्षेत्र से पकड़ा।
आरोपी शिलॉन्ग से गांजा मंगाकर नोएडा में बेचता था।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर टेक्निकल इंजीनियर के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित शिलॉन्ग से गांजा मंगवाकर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर रहा था।
जांच के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा बरामद किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह नौकरी के साथ गांजा सप्लाई का काम कर रहा था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।