विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ से बुलंदशहर तक फैला रखा था खौफ का साम्राज्य, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:29 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 08:33 AM (IST)

जेवर पुलिस ने इमरान हत्याकांड के फरार आरोपित सालू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गोली लगने से ...और पढ़ें

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ शातिर बदमाश

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ शातिर बदमाश

HighLights

  1. इमरान हत्याकांड का फरार आरोपित सालू मुठभेड़ में गिरफ्तार।

  2. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हुआ।

  3. आरोपित के पास से तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद।

जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। कोतवाली पुलिस की जहांगीरपुर से हसनपुर गांव जाने वाले मार्ग पर बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान इमान हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपित की पहचान बुलंदशहर के पहासू कस्बा निवासी सालू के रूप में हुई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार देर रात जहांगीरपुर-हसनपुर मार्ग के मोड़ के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा।

पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख आरोपित ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

इमरान हत्याकांड में था वांछित

पुलिस के मुताबिक, सात अक्टूबर की रात वादी के भाई इमरान 36 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आठ अक्टूबर को थाना जेवर में सालू और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से सालू वांछित चल रहा था। पुलिस अब तक हत्याकांड से जुड़े 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

आरोपित बदमाश पर 11 मुकदमे दर्ज

आरोपित के खिलाफ जेवर, पहासू, मडराक, अकराबाद और बुलंदशहर कोतवाली में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, जुआ, बिजली चोरी, चोरी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। जेवर थाने में उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़े मुकदमे भी दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के जेवर में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में इमरान हत्याकांड के दो आरोपित घायल

यह भी पढ़ें- इमरान हत्याकांड मामले में फरार 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।