International Yoga Day: नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा भारी उत्साह, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन
रजत विहार योगा केंद्र ने सेक्टर 62 के रजत विहार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया। आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सुबह 5:15 बजे शुरू हुए इस सत्र में माताओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने योगाभ्यास किया, जिसका समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
जागरण संवाददाता, नोएडा। "रजत विहार योगा केंद्र" ने रजत विहार, सी-ब्लॉक, सेक्टर 62 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 का आयोजन बड़े जोश और उल्लास के साथ किया। आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 5:15 बजे सोसाइटी के जिम पार्क में हुआ, जहां रजत विहार निवासी माताओं-बहनों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने मंत्रोच्चार के साथ योगाभ्यास शुरू किया। योग सत्र का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
रजत विहार योगा केंद्र, जो पिछले कई वर्षों से सभी के लिए निःशुल्क योग कक्षाएं चला रहा है। इस विशेष दिन पर योग के फायदों पर चर्चा का आयोजन भी किया। नियमित योग साधकों ने अपने स्वास्थ्य लाभ के अनुभव साझा किए। योग केंद्र की संरक्षक श्रीमती सुषमा नागपाल, केंद्र प्रमुख श्रीमती गिन्नी झा और योग शिक्षिका सुश्री नेहा कुमार ने योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न योगासन कराए।
इस अवसर पर, लता तोमर, सुजैन थॉमस, जैसी के. ऐस., रोली शर्मा, मधु सिंह, साधना अवस्थी, नीलम सिंह, शीतल भाटी, रत्नम पुरवार, रश्मि रैना, रत्ना खत्री, जितेंद्र अवस्थी, बीजू थॉमस, दिनेश सिंह, सुब्रत मोहाकुद, पी. एल. रैना, गुलाब झा, करूनेश, अवनीश, महेंद्र ध्यानी, अमित, और शक्ति सहित कई अन्य निवासियों ने विभिन्न योग क्रियाओं और मुद्राओं का सामूहिक प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में "करो योग, रहो निरोग" की कहावत को चरितार्थ करते हुए सभी को सदैव स्वस्थ रहने के लिए नित्य योगाभ्यास और प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
रजत विहार योगा केंद्र के बारे में
रजत विहार योगा केंद्र भारतीय योग संस्थान की एक स्थानीय इकाई है, जो समाज में स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह केंद्र कई वर्षों से सेक्टर-62 और आसपास के निवासियों के लिए निःशुल्क योग सत्र आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।