सुरेंद्र नागर बने राज्यसभा के उप सभापति
जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर को अहम जिम्मेदारी मिली
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर को अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें चार अन्य सदस्यों के साथ राज्यसभा का उप सभापति बनाया गया है। राज्यसभा की कार्रवाई का संचालन देश के उप राष्ट्रपति करते हैं। उनकी गैर मौजूदगी में यह जिम्मेदारी अब सुरेंद्र नागर समेत चार अन्य सदस्य बारी-बारी से संभालेंगे। उप सभापति के लिए पांच राज्यसभा सदस्यों का पैनल बनाया जाता है। है। इसमें भाजपा की तरफ से सुरेंद्र नागर के नाम दिया गया। चार अन्य में भुवनेश्वर कालीता, वंदना चव्हाण, सुखेंदू शेखर राय, डा. एल हनुमंथाह, डा. सस्मित पात्रा शामिल हैं। सुरेंद्र नागर गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा सदस्य के अलावा दो बार उत्तर प्रदेश से विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके अनुभव के आधार पर उन्हें उपसभापति की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। क्षेत्र और उनके लिए यह गौरव की बात है। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद व बुलंदशहर के भाजपाइयों ने भी उन्हें उप सभापति बनाए जाने पर बधाई दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।