विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाज कराने भारत आए तुर्कमेनिस्तान के बुजुर्ग को मिली नई जिंदगी, मेदांता में सफल DBS सर्जरी से ठीक हुआ हाथ का कंपन

Published: Sun, 09 Nov 2025 03:05 PM (IST)

तुर्कमेनिस्तान से एक बुजुर्ग भारत में इलाज कराने आए, जो हाथ के कंपन से परेशान थे। मेदांता अस्पताल में उनकी ...और पढ़ें

नोएडा स्थित मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने की सफल सर्जरी।

नोएडा स्थित मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने की सफल सर्जरी।

HighLights

  1. तुर्कमेनिस्तान के बुजुर्ग को नई जिंदगी

  2. मेदांता में सफल डीबीएस सर्जरी

  3. हाथ का कंपन पूरी तरह ठीक

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-50 स्थित मेदांता अस्पताल में चिकित्सकों ने तुर्कमेनिस्तान के 65 वर्षीय मरीज की डीप ब्रेन स्टिम्यूलेशन सर्जरी से हाथ के कंपन का सफल इलाज किया है। मरीज के दाहिने हाथ में कई वर्षों से कंपन होती थी।

न्यूरोसर्जरी विभाग के निदेशक डा. यशपाल बुंदेला का कहना है कि मरीज को खाना खाने, लिखने और रोजमर्रा काम में काफी दर्द व कष्ट होता था। दवाइयों से राहत न मिलने पर भारत में इलाज कराया। न्यूरोलाजी विभाग में विस्तृत जांच और विशेषज्ञ की सलाह के बाद मरीज को डीबीएस सर्जरी की जानकारी दी गई।

डा. यशपाल बुंदेला ने डा. अनिल धर, डा. नमिता कौल की टीम ने अत्याधुनिक स्टीरियोटैक्टिक नेविगेशन और इंट्रा-आपरेटिव न्यूरोफिजियोलाजिकल मानिटरिंग तकनीक के साथ सफलतापूर्वक इलाज किया। चिकित्सक का दावा है कि अब मरीज के हाथ में कंपन कम होने से खुद खाना खाते हैं। लिखावट और हाथ की पकड़ में भी स्पष्ट सुधार है।