विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RJD प्रवक्ता कंचना यादव और प्रियंका भारती के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज, क्यों फंस गईं दोनों?

Published: Wed, 15 Apr 2026 09:56 PM (IST)

नोएडा में आरजेडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप ...और पढ़ें

नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान तैनात फोर्स। फोटो : पीटीआई

नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान तैनात फोर्स। फोटो : पीटीआई

HighLights

  1. मध्यप्रदेश के वीडियो से अफवाह फैलाने पर आरजेडी की दो प्रवक्ता पर मुकदमा दर्ज

  2. नोएडा में हिंसक झड़प के बीच दोनों प्रवक्ताओं ने किया था पुराना वीडियो अपलोड

  3. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मामले की जांच हुई तेज, कार्रवाई करने का दावा

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में हुई हिंसक झड़प, उपद्रव और तोड़फोड़ की घटना के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरजेडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दोनों पर आरोप है कि सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के बुढार का पुराना वीडियो नोएडा का बताकर उसमें सरकार को जबरन घेरकर सवाल खड़े किए थे। वहीं, प्रियंका ने मुकदमा दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सफाई दी है।

दोनों प्रवक्ताओं ने किया था पुराना वीडियो अपलोड

मीडिया सेल के उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने शिकायत में बताया कि मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जितेंद्र शर्मा दौसा और प्रियंका भारती नाम की युवती ने एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें पुलिसकर्मी एक युवक को वाहन में बैठाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं जबकि युवक उनका विरोध करता नजर आ रहा है।

Noida Protest (9)

फेज-दो में कंपनी के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे कामगार।

वायरल वीडियो को नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र में श्रमिकों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन का बताया गया। वीडियो पर अकाउंट होल्डर ने अपनी तीखी प्रतिक्रया भी दी। यूजर ने टिप्पणी में लिखा कि अरे साहब लात से क्यों मार रहे हो, लाठी कहां है आपकी। मजदूर हैं, एनकाउंटर भी कर दोगे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

इसके अलावा प्रियंका भारती के नाम से एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें लिखा कि नोएडा में कर्मचारी हड़ताल पर हैं, उनकी न्यायसंगत मांगों को सरकार इस बेदर्दी से कुचलती हुई व दूसरे ट्वीट में कंचन यादव ने पोस्ट किया कि गोदी मीडिया मजदूरों का पाकिस्तान कनेक्शन बता रही है, तो नोएडा पुलिस लात मारकर सैलरी बढ़ा रही है।

इसी बीच प्रधानमंत्री ने बंगाल में कसम खाई कि उन्हीं के लिए जिएंगे और उन्हीं के लिए मरेंगे क्यूंकि वहां चुनाव है। पुलिस ने दोनों वीडियो की जांच की तो वे 11 अप्रैल को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र की हैं। एक युवक द्वारा नशे की अवस्था में हंगामा कर रहा था।

प्रियंका भारती ने दी सफाई

वहीं, प्रियंका भारती ने सफाई दी है कि शुरुआत में वीडियो नोएडा का प्रतीत हुआ था, लेकिन बाद में पता चलने पर उन्होंने बाद में वीडियो डिलीट कर दिया था। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो अपलोड कर और भड़काउ पोस्ट करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- नोएडा में 21% वेतन वृद्धि के बाद भी कामगारों की मनमानी, उद्योगों को 5000 करोड़ का नुकसान

यह भी पढ़ें- श्रमिकों की सैलरी पर प्रशासन का नया ऑर्डर, अकाउंट में आएगा वेतन; सैलरी स्लिप भी जरूरी