Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेवर विधायक ने लिए बाढ़ क्षेत्र का जायजा

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 21 Aug 2019 08:26 PM (IST)

    हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से ...और पढ़ें

    Hero Image
    जेवर विधायक ने लिए बाढ़ क्षेत्र का जायजा

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: जिले में बाढ़ के हालात है। दनकौर तथा जेवर क्षेत्र के यमुना किनारे बसे गांवों के नजदीक तक यमुना का पानी पहुंच गया है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बुधवार को हालात का जायजा लिया। उन्होंने रामपुर, सिरसा माछीपुर, कररल, जेवर खादर, गोविदगढ़ कानीगढ़ी, शमशमनगर व झुप्पा आदि गांवों का दौरा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने ग्रामीणों से बात कर फसल को हुए नुकसान की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों को बाढ़ से फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कर आवश्यक औपचारिकतायें पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि बाढ़ से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान विधायक के साथ डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह, एसडीएम जेवर गुंजा सिंह, सीओ शरद चंद शर्मा आदि के अलावा सिचाई विभाग आगरा वर्क कैनाल सर्किल तीन के अधिशासी अभियंता ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता शोभित जैन के अलावा गांव के प्रधान भी मौजूद रहे।