Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुपरनोवा के नोवा ईस्ट एंड नोवा वेस्ट को मिला ओसी

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 06 Nov 2020 12:36 AM (IST)

    जासं नोएडा उत्तर भारत के सबसे ऊंचे टावर सुपरनोवा के 200 मीटर ऊंची 50 मंजिला इमारत नो

    सुपरनोवा के नोवा ईस्ट एंड नोवा वेस्ट को मिला ओसी

    जासं, नोएडा : उत्तर भारत के सबसे ऊंचे टावर सुपरनोवा के 200 मीटर ऊंची 50 मंजिला इमारत नोवा ईस्ट एंड नोवा वेस्ट को अधिभोग प्रमाणपत्र (ओसी) प्राप्त हो गई है। इस इमारत में 2, 3, 4 बीएचके अपार्टमेंट और पेंट हाउस हैं, जिनकी रजिस्ट्री शुरू हुई। यहां पूर्व में लगभग 250 परिवार शिफ्ट हो गए हैं। लीड प्लेटिनम प्रमाणित ग्रीन बिल्डिग के रूप में इस परियोजना का निर्माण मिक्स यूज के रूप में किया गया है। सिसमिक जोन-4 में होने के कारण इस इमारत का निर्माण विश्व की बड़ी निर्माण कंपनी द्वारा नवीनतम अंतरराष्ट्रीय डिजाइन और तकनीक का उपयोग करके किया गया है। इस परिसर में बनाया जा रहा टावर स्पाइरा, 300 मीटर ऊंचा और 80 मंजिल वाला है। इसका लगभग 90 फीसद कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना में लोगों को 2021 में कब्जा दिए जाने की तैयारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें