पर्थला चौक पर अब नहीं लगेगा जाम, 91 करोड़ की लागत से तैयार होगा 6 लेन अंडरपास; जल्द जारी होगा टेंडर
नोएडा के पर्थला चौक पर लगने वाले जाम से लोगों को अब राहत मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां ...और पढ़ें
-1793628137604_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
पर्थला चौक पर छह लेन का अंडरपास बनेगा।
परियोजना पर 91 करोड़ रुपये खर्च होंगे, 18 माह में पूरा।
जाम से मिलेगी राहत, डीपीआर आईआईटी रुड़की भेजी।
जागरण संवाददाता, नोएडा। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) मार्ग पर पर्थला चौक में लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। नोएडा प्राधिकरण ने यहां छह लेन का अंडरपास बनाने का निर्णय लिया है। परियोजना पर करीब 91 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसकी विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) तैयार हो चुकी है और तकनीकी जांच के लिए आइआइटी रुड़की भेजी गई है। करीब एक सप्ताह में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद प्राधिकरण का सिविल विभाग निर्माण के लिए टेंडर जारी करेगा।
इन मार्गों के लोगों को मिलेगी राहत
पर्थला चौक एफएनजी कॉरिडोर और विकास मार्ग का प्रमुख जंक्शन है। यहां गाजियाबाद, एनएच-9, मेरठ एक्सप्रेसवे, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन होता है। भविष्य में फरीदाबाद से कनेक्टिविटी बढ़ने पर इस मार्ग पर वाहनों का दबाव भी बढ़ सकता है। सुबह और शाम के समय यहां लंबे जाम लगते हैं।
ब्रिज के नीचे बनेगा अंडरपास
प्रस्ताव के अनुसार, पर्थला ब्रिज के नीचे करीब 710 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाएगा। इसमें दोनों दिशाओं में तीन-तीन लेन होंगी। अंडरपास में करीब 110 मीटर लंबा आरसीसी बाक्स और 20 मीटर का खुला हिस्सा होगा। दोनों ओर करीब 280-280 मीटर लंबे पहुंच मार्ग बनाए जाएंगे। बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए दो संप और पंपिंग की व्यवस्था भी होगी।
18 महीने में पूरा होगा लक्ष्य
महाप्रबंधक सिविल अशोक कुमार अरोड़ा ने बताया कि निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। काम के दौरान डायफ्राम वाल और आरसीसी निर्माण तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे खुदाई के समय आसपास की जमीन और मौजूदा ढांचों की स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।