विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा वासियों के लिए राहत, सेक्टर-143 में शुरू होगा 8th AQI मॉनिटरिंग स्टेशन; इसी हफ्ते से निगरानी शुरू

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:53 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-143 में सीपीसीबी द्वारा स्थापित आठवां वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन इस सप्ताह से कार्य करना शुरू कर देगा।

सीपीसीबी की ओर से लगाया गया AQI मॉनीटरिंग स्टेशन। (AI-Image)

सीपीसीबी की ओर से लगाया गया AQI मॉनीटरिंग स्टेशन। (AI-Image)

HighLights

  1. सेक्टर-143 में नया वायु गुणवत्ता स्टेशन शुरू होगा।

  2. सीपीसीबी द्वारा स्थापित आठवां मॉनीटरिंग स्टेशन तैयार।

  3. बिजली कनेक्शन की बाधाएं दूर, निगरानी होगी मजबूत।

जागरण संवाददाता, नोएडा। शहर के हर हिस्से में एक्यूआइ (एयर क्वालिटी इंडेक्स) की जांच होगी। सीपीसीबी (सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड) की ओर से सेक्टर-143 में लगाए गए मानीटरिंग स्टेशन से इसी सप्ताह निगरानी शुरू होगी।

बिजली कनेक्शन को लेकर यहां आ रहीं बाधाएं दूर हो चुकीं हैं। ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने का कार्य हो चुका है। इसी सप्ताह यह मानीटरिंग स्टेशन शुरू होने का दावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से किया गया है।

आठ मॉनीटिंग स्टेशन की जरूरत

बता दें शहर में निगरानी के लिए आठ मॉनीटिंग स्टेशन की जरूरत थी। पूर्व में चार स्टेशन यहां संचालित होते थे। सीपीसीबी की ओर से लगाए तीन स्टेशन इसी वर्ष शुरू हुए। सेक्टर-143 स्थित आठवां मानीटरिंग अक्टूबर में बनकर तैयार हो चुका था।

बिजली कनेक्शन मिलने में यहां देरी हुई। अब कनेक्शन की प्रक्रिया यहां पूरी हो चुकी है। इसी सप्ताह यह मानीटिरिंग स्टेशन शुरू होगा।

यूपीपीसीबी अधिकारी का क्या कहना है?

यूपीपीसीबी (उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के क्षेत्राधिकारी रीतेश तिवारी ने बताया कि शहर के क्षेत्रफल के अनुसार आठ स्टेशन की यहां जरूरत थी। सात स्टेशन संचालित हो रहे हैं। आठवां स्टेशन भी तीन से चार दिन में शुरू हो जाएगा। बिजली कनेक्शन से संबंधित सभी प्रक्रिया यहां पूरी हाे चुकीं हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता; JE और AE सस्पेंड

यह भी पढ़ें- नोएडा में धनतेरस-दीवाली पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, 5 से 8 नवंबर तक इन रास्तों पर जाने से बचें; देखें रूट प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।