दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरी, मलबे में दबकर दो लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और ...और पढ़ें
-1793860101305_m.webp)
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमार गिरी। ANI
HighLights
चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से हादसा।
इस दुखद घटना में अब तक दो लोगों की मौत।
मलबे में कई और लोगों के फंसे होने की आशंका।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।
हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटनास्थल पर जो भी पहुंचा, वहां का मंजर देखकर उसकी रूह कांप गई।
NDRF भी मौके पर पहुंची
फायर विभाग को आज गुरुवार सुबह (9:50 बजे) ही चावड़ी बाजार में बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
बिल्डिंग में चल रहा था निर्माण
जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण के चलते गुरुवार सुबह अचानक हादसा हो गया।
राहत-बचाव कार्य में जुटी टीम
एसओ डीके राय के अनुसार, चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई है। अंदर कोई फंसा हो सकता है। फिलहाल टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा मेट्रो स्टेशन के सामने चावड़ी बाजार में हुआ है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के रोहिणी में पांच मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत; राहत एवं बचाव कार्य जारी