विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के रोहिणी में पांच मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत; राहत एवं बचाव कार्य जारी

By Saqib KhanEdited By: Sonu Suman
Published: Wed, 08 Jul 2026 05:17 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:55 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई, जिसमें कई मजदूरों और अन्य लोगों के ...और पढ़ें

HighLights

  1. रोहिणी सेक्टर-16 में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी।

  2. कई मजदूर और अन्य लोग मलबे में फंसे होने की आशंका।

  3. एनडीआरएफ और दमकल विभाग बचाव कार्य में जुटे।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर सेक्टर-16 स्थित पॉकेट जी-5 एमसीडी स्कूल के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक जमींदोज हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह बाइक से गुजर रहा था कि मलबा उनके ऊपर ही गिर गया। अभी भी 6-7 लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

इस हादसे में जान गंवाने वाले राहगीर की पहचान राम (40) के तौर पर हुई है और घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उनका मकान है। वह पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक बताया जा रहे हैं। मृतक के दो बेटे हैं। वहीं, मलबे से तीन लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया। रेस्क्यू से पहले उन्हें ऑक्सीजन दी गई, फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दमकल विभाग के अनुसार शाम करीब 4.20 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना इस बारे में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत और बचाव का काम जारी है।

WhatsApp Image 2026-07-08 at 17.23.52

पुलिस ने कई लोगों के दबे होने की बात कही

पुलिस का कहना है कि इमारत में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना मिली है और इसके बाद रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है। फिलहाल फिलहाल हताहत होने वालों की संख्या ज्ञात नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

WhatsApp Image 2026-07-08 at 17.28.57 (1)

बताया जाता है कि बारिश की वजह से यह हादसा हुआ और यहां पर तीन मंजिला इमारत बनाने का काम चल रहा था। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने एहतियातन 50 मीटर के दायरे में मौजूद घरों को खाली करा लिया है।

 5 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका

दमकल विभाग के अनुसार मलबे से एक युवक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कुछ लोग और फंसे हो सकते हैं। इनकी संख्या 5 से 10 हो बताई जाती है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बहरहाल प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत और बचाव कार्य जारी है।  

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 650 करोड़ के घोटाले में डॉक्टर का घरेलू कर्मचारी निकला कंपनी का डायरेक्टर, अदालत में रो पड़ीं डॉ. वत्सला

यह भी पढ़ें- दिल्ली समेत 10 राज्यों के 20 ठिकानों पर NIA की बड़ी कार्रवाई, ISIS और AQIS की साजिश नाकाम