दिल्ली समेत 10 राज्यों के 20 ठिकानों पर NIA की बड़ी कार्रवाई, ISIS और AQIS की साजिश नाकाम
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 10 राज्यों और दिल्ली में 20 ठिकानों पर छापेमारी कर ऑनलाइन कट्टरपंथ और आतंकी गतिविधियों ...और पढ़ें

NIA ने देशभर में आतंकी नेटवर्क का किया पर्दाफाश।
HighLights
NIA ने 10 राज्यों और दिल्ली में 20 ठिकानों पर छापेमारी की।
ऑनलाइन कट्टरपंथ और आतंकी गतिविधियों के नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।
ISIS और AQIS की भारत में हिंसक जिहाद की साजिश नाकाम।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को देशव्यापी अभियान चलाते हुए ऑनलाइन कट्टरपंथ और आतंकी गतिविधियों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। एजेंसी ने 10 राज्यों और दिल्ली सहित कुल 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
इस कार्रवाई में वे आंतकी निशाने पर हैं, जो सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ रहे थे।
युवाओं को आतंकवाद से जोड़ने की साजिश
NIA की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों ISIS और अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। वे भारत में हिंसक जिहाद के रास्ते 'इस्लामिक स्टेट' और 'खिलाफत' स्थापित करने की साजिश रच रहे थे। इन गतिविधियों के माध्यम से युवा पीढ़ी को आतंकवाद की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा था।
NIA आगे की कार्रवाई में जुटी
यह छापेमारी आतंकी फंडिंग, रिक्रूटमेंट और प्रोपगैंडा से जुड़े बड़े नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। NIA अब छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
