विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में 23 वर्षीय युवक ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या, खाटू श्याम के कीर्तन में गया था पूरा परिवार

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:25 AM (IST)

नोएडा के सदरपुर कॉलोनी में एक 23 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके परिजन खाटू श्याम के कीर्तन में गए थे, युवक ने फंदा लगाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था।

23 वर्षीय युवक ने शनिवार तड़के अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रतीकात्मक तस्वीर

23 वर्षीय युवक ने शनिवार तड़के अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नोएडा के सदरपुर कॉलोनी में 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या।

  2. आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया था।

  3. घटना के समय परिजन खाटू श्याम के कीर्तन में थे।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने शनिवार तड़के अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय स्वजन खाटू श्याम के कीर्तन में भाग लेने गए थे।

पुलिस के मुताबिक, सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले 23 वर्षीय अजय ने शनिवार तड़के अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसने फंदा लगाने से पूर्व एक वीडियो बनाई। उसके स्वजन घटना के समय खाटू श्याम के कीर्तन में भाग लेने गए थे।

जब परिजन लौट कर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड; जाम से मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- नोएडा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, गाजियाबाद के छात्र की मौत; हेलमेट पहनने से बची चालक दोस्त की जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।