विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, तिलपता से दादरी तक बनेगा 4 KM लंबा एलिवेटेड रोड; जाम से मिलेगी राहत

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:39 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा में तिलपता से दादरी तक 4 किमी लंबे एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिससे क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम से निजात मिल सकेगी।

ग्रेटर नोएडा में 4 किमी लंबे एलिवेटेड रोड का होगा निर्माण। (AI से जनरेट कराई गई तस्वीर)

ग्रेटर नोएडा में 4 किमी लंबे एलिवेटेड रोड का होगा निर्माण। (AI से जनरेट कराई गई तस्वीर)

HighLights

  1. 4 किमी लंबे एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव तैयार।

  2. तिलपता-दादरी मार्ग पर जाम की समस्या होगी खत्म।

  3. जल्द शुरू होगा फिजिबिलिटी सर्वे और डीपीआर कार्य।

जागरण संवाददाताा, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में तिलपता से दादरी के बीच कंटेनर डिपो और 130 मीटर रोड स्थित चौराहे पर लगने वाले जाम से जल्द निजात मिल सकती है।

इसके लिए करीब 4 किमी लंबे एलिवेटेड रोड के निर्माण का प्रस्ताव ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयार किया है। जल्द ही फिजिबिलिटी सर्वे और डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

सड़क बंद कर प्रदर्शन किया

तिलपता की मुख्य सड़क पर जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय लोग लगातार इसके स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों लोगों ने सड़क बंद कर प्रदर्शन भी किया था। मौजूदा सड़क संकरी होने और बारिश में जलभराव हो जाने से हालात और बिगड़ जाते हैं।

वहीं, औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही से लंबा जाम लग जाता है। इसी समस्या का स्थायी हल निकालने के लिए एलिवेटेड रोड की योजना बनाई गई है।

4 लेन की बनाई जाएगी एलिवेटेड रोड

वहीं, शुरुआती योजना के मुताबिक यह एलिवेटेड रोड करीब चार लेन की बनाई जाएगी, जिससे ट्रक-बसों के अलावा निजी वाहन भी गुजर सकेंगे। इससे तिलपता, दादरी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहनों को सीधा रास्ता मिलेगा और नीचे की सड़क पर दबाव कम होगा।

इसके अलावा तिलपता चौक पर ही ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने के लिए एक अंडरपास की योजना पर प्राधिकरण पहले ही काम शुरू कर चुका है।

सीईओ डॉ. बलकार सिंह का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरे होने से चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

एलिवेटेड रोड और अंडरपास दोनों के बनने से इस पूरे कॉरिडोर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में बनेगा नया फ्लाईओवर, IIT रुड़की भेजी गई DPR; 2 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।