विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुलाबी ठंड की दस्तक से नोएडा में चढ़ा विंटर फैशन का रंग, DLF मॉल से लेकर अट्टा मार्केट तक शॉपिंग शुरू

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:28 PM (IST)

नोएडा में गुलाबी ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों में विंटर शॉपिंग शुरू हो गई है। माल्स में नए फैशन के गर्म कपड़ों के साथ अट्टा मार्केट में भी बजट-फ्रेंडली विकल्प उपलब्ध हैं।

अट्टा मार्केट में बिक रही लेदर की जैकेट और DLF मॉल में गरम कपड़े। जागरण

अट्टा मार्केट में बिक रही लेदर की जैकेट और DLF मॉल में गरम कपड़े। जागरण

HighLights

  1. नोएडा के माल्स में विंटर फैशन का नया कलेक्शन उपलब्ध।

  2. लड़कियों के लिए फाक्स फर, लांग कोट जैसे विकल्प।

  3. अट्टा मार्केट में कम बजट में गर्म कपड़ों की खरीदारी।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सुबह-शाम गुलाबी ठंड बढ़ने के साथ शहर के बाजारों में विंटर शापिंग शुरू हो गई है। लोग अपनी वार्डरोब अपडेट कर रहे हैं। नोएडा के माल्स में गर्म कपड़ों के साथ फैशन का मेल देखने को मिल रहा है।

लड़के-लड़कियों के लिए जैकेट, हुडी, स्वेटशर्ट और कोट की कई शैलियां उपलब्ध हैं। कम बजट में खरीदारी करने वालों के लिए अट्टा मार्केट में भी अच्छी वैरायटी है।

स्टाइलिश जैकेट और कोट की धूम

सेक्टर-18 के डीएलएफ माल सहित विभिन्न माल्स में विंटर फैशन की नई रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। लड़कियों के लिए क्राप पफर, फाक्स फर और टेडी जैकेट, लांग ट्रेंच कोट और ओवरसाइज्ड वूलन कोट उपलब्ध हैं। पेस्टल पिंक, क्रीम, बेज, काफी ब्राउन और ब्लैक रंग पसंद किए जा रहे हैं। लड़कों के लिए बांबर, बाइकर, पफर, डेनिम लाइनिंग और हुडी वाली जैकेट की रेंज है।

हाईनेक स्वेटर, टर्टलनेक, कार्डिगन, वूलन शर्ट, ब्लेजर और थर्मल वियर भी मिल रहे हैं। बच्चों के लिए कार्टून प्रिंट स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी और गर्म ट्रैक सूट उपलब्ध हैं। विभिन्न ब्रांड्स में 20 से 70 प्रतिशत तक के आफर हैं। डीएलएफ मॉल के एक स्टोर संचालक अमित कुमार ने बताया कि कुछ ब्रांड्स में अभी डिस्काउंट है और आने वाले दिनों में अन्य आफर भी आएंगे। माल्स में जैकेट 700 से 5999 रुपये और गर्म सूट 1599 से 35सौ रुपये तक के हैं। विभिन्न ड्रेसेज का रेंट 2999 रुपये से शुरू है।

अट्टा मार्केट में बजट के विकल्प

सेक्टर-18 की अट्टा मार्केट में हुडी, स्वेटर, जैकेट, कार्डिगन, लोअर और गर्म ट्रैक सूट मिल रहे हैं। मोलभाव की सुविधा से ग्राहक बजट के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। शाल, मफलर, दस्ताने, ऊनी मोजे और कंबल भी उपलब्ध हैं। दुकानदार सुरेश कुमार के अनुसार, यहां फार पाकेट, फर और लैदर जैकेट सहित कई विकल्प हैं। जैकेट के दाम 400 से 15 सौ रुपये तक हैं।

अट्टा मार्केट में गर्म कपड़ों के दाम

  • लड़कियों की क्राप जैकेट- 400-800 रुपये
  • लड़कों की बांबर जैकेट- 550-850 रुपये
  • पफर जैकेट- 450-550 रुपये
  • हुडी- 350-650 रुपये
  • वेटशर्ट- 350-700 रुपये
  • कार्डिगन- 300-1000 रुपये
  • गर्म ट्रैक सूट- 550-1200 रुपये
  • बच्चों की जैकेट- 350-900 रुपये
  • शॉल- 300-700 रुपये
  • मफलर और कैप- 100-400 रुपये

यह भी पढ़ें- न्यू नोएडा पार्ट-3 की तैयारी के बीच दादरी में उठी बड़ी मांग, 20 गांवों को शामिल करने की गुहार

यह भी पढ़ें- नोएडा: दीवाली से पहने बनी सड़क पर 5 करोड़ का नया टेंडर जारी, छिजारसी गोल-चक्कर से बहलोलपुर फ्लाईओवर तक काम शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।