नोएडा: दीवाली से पहने बनी सड़क पर 5 करोड़ का नया टेंडर जारी, छिजारसी गोल-चक्कर से बहलोलपुर फ्लाईओवर तक काम शुरू
नोएडा में छिजारसी गोल-चक्कर से Behlolpur Flyover तक दीवाली से पहले बनी सड़क बारिश से खराब होने के बाद अब दोबारा बनाई जा रही है। Noida Authority ने 5 करोड़ का नया टेंडर जारी किया।
-1795588195143_m.webp)
एफएनजी मार्ग पर बनाई जा रही है सड़क। जागरण
HighLights
दीवाली से पहले बनी सड़क बारिश से हुई खराब।
नोएडा प्राधिकरण ने 5 करोड़ का नया टेंडर जारी किया।
छिजारसी गोल-चक्कर से बहलोलपुर फ्लाईओवर तक निर्माण।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में छिजारसी गोल-चक्कर से बहलोलपुर फ्लाईओवर तक दीवाली से पहले बनी मुख्य सड़क अब दोबारा बनने लगी है।
दीवाली से पूर्व सड़क बनने के दूसरे दिन ही वर्षा हो गई। इसकी वजह से सड़क उखड़ गई। ग्रेप की पाबंदियों के चलते सड़क निर्माण का काम रुका।
वहीं, पाबंदिया हटने के बाद इस सड़क को दोबारा बनाया जा रहा है। दोनों ओर की मुख्य सड़क समेत सर्विस लेन और छिजारसी गोल-चक्कर पर मेस्टिंग के लिए पांच करोड़ रुपये का टेंडर Noida Authority ने किया है।
दूसरे टेंडर की राशि 5 करोड़ रुपये
बता दें बहलोलपुर फ्लाईओवर से पर्थला तक सड़क का निर्माण कार्य जून 2023 में हो चुका था। एफएनजी रोड के छिजारसी से बहलोलपुर फ्लाईओवर तक जाने वाली दोनों ओर की 14-14 मीटर और सात-सात मीटर की सर्विस लेन के निर्माण के लिए दूसरा टेंडर 5 करोड़ रुपयें में हुआ। इसमें छिजारसी गोल-चक्कर पर मेस्टिंग का कार्य भी शामिल है।
बारिश से उखड़ी सड़क
2020 में 3.5 करोड़ रुपये में टेंडर इसी सड़क निर्माण के लिए हुआ था। हाल में हुए टेंडर के बाद इस सड़क के एक हिस्से में कार्य होने के बाद वर्षा ने स्थिति बिगाड़ दी। इसके बाद यहां पर एक और लेयर बिछाने का कार्य चल रहा है।
वहीं, दूसरी ओर की सड़क निर्माण का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान मौके पर मौजूद अवर अभियंता भूषण कुमार जैन ने बताया कि सड़क बनने के बाद पांच वर्ष तक इसका अनुरक्षण कार्य करना होता है। पांच वर्ष से अधिक पुरानी सड़क के हिस्से के निर्माण का टेंडर हुआ है।