विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पुलिस पर हमला करना है, लाठी छोड़ो, मिर्ची पाउडर लेकर चलो'; नोएडा हिंसा में मिला बड़ा सुराग

Published: Tue, 14 Apr 2026 12:52 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2026 01:01 PM (IST)

नोएडा हिंसा में पुलिस को उपद्रवियों की साजिश का अहम सुराग मिला है। इंटरनेट मीडिया पर एक ऑडियो में पुलिस ...और पढ़ें

HighLights

  1. पुलिस को उपद्रवियों की साजिश का अहम सुराग मिला।

  2. इंटरनेट मीडिया पर पुलिस पर हमले की अपील मिली।

  3. मिर्च पाउडर और लाठी-डंडे के इस्तेमाल की बात।

जागरण संवाददाता, नोएडा। वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों पर श्रमिकों के प्रदर्शन के बीच कमिश्नरेट पुलिस को उपद्रवियों का अहम सुराग हाथ लगा है।

पुलिस को इंटरनेट मीडिया पर एक अराजक तत्व की ऑडियो मिली है जिसमें वह उपद्रवियों से अपील कर रहा है कि कल पुलिस पर हमला करना है, हमारे बहुत सारे भाई-बहन घायल हुए हैं। सभी को अपने साथ लाठी डंडे लेकर चलना है।

इतना ही नहीं पुलिस को इंटरनेट मीडिया पर अराजक तत्वों का एक स्क्रीनशॉट भी मिला है जिसमें एक आरोपित ने लाठी डंडे से अलग मिर्ची पाउडर लेकर चलने की बात लिखी है।

पुलिस ने अब तक 50 बाॅट हैंडल चिन्हित किए

अभी तक पुलिस ने 50 ऐसे बाॅट हैंडल चिन्हित किए हैं, जिसे नोएडा में विभिन्न स्थानों पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को घेरते हुए माहौल बिगड़ने के लिए प्रयोग किया गया है। बवाल के बीच दूसरे दिन भी सेक्टर 121 स्थित गढ़ी चौखंडी में घरेलू सहायिकाओं ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया।

noida-violence-chat

एक ही घटना को बता रहे अलग-अलग

इसमें कुछ लोगों ने अचानक से सोसायटी के गेट और सुरक्षा गार्ड के कमरे पर पत्र शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर दौड़ी पुलिस फोर्स ने लोगों को तीतर-बीतर कर दिया। सेंट्रल जोन की डीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक ही घटना का वीडियो अलग-अलग स्थान का बताकर प्रसारित किया जा रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित करने का काम चल रहा है।

नोएडा पुलिस ने अभी तक दर्ज की है 10 मुकदमे

विभिन्न स्थानों पर हुए उपद्रव के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज किए हैं जबकि इंटरनेट मीडिया पर लगातार भ्रामक वीडियो प्रसारित कर अफवाह फैलाने के मामले में अलग अलग थानों में दो अकाउंट होल्डर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें- Noida Protest: आज भी नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन जारी, सेक्टर 121 और फेज 2 में पत्थरबाजी; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

यह भी पढ़ें- Noida Protest Live Today: नोएडा-ग्रेनो में मजदूरों का प्रदर्शन आज भी जारी, पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद

यह भी पढ़ें- नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को देख गाजियाबाद में हाईवे पर भारी पुलिस बल तैनात, एहतियातन बढ़ाई सुरक्षा